निहरी में 28 जनवरी को सरकार गांव के द्वार लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे अध्यक्षता

by
मंडी, 20 जनवरी।   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की तहसील निहरी स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत निहरी, घड़ोई, मराहड़ा, बजीहन, जरल तथा बंदली पंचायतों के लोगों की जनसमस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान मौके पर किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनियां कार्यक्रम स्थल पर लगाएं, ताकि आम जनता को प्रदेश सरकार की समावेशी एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सके और वे योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित फार्म भी वहीं भरे जाएंगे तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जाएंगे। आम जनता की सुविधा के लिए मौके पर अस्थायी आरएलए काउंटर भी स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित पंचायतों के लोगों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी जनसमस्याओं का समाधान घर-द्वार पर प्राप्त करें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास अधिकारी जी.सी. पाठक तथा वर्चुअल माध्यम से एसडीएम सुंदरनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

65 वर्षीय बुजुर्ग को इलाज के लिए लोग कंधे पर उठाकर लेकर पहुंचे अस्पताल : उद्योग मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के टीकर गांव की है घटना

एएम नाथ। शिमला : देश अब 4जी से 5जी की ओर बढ़ चुका है, लेकिन ग्रामीण इलाकों के काम अभी भी कछुए की गति से चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में समय समय की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्थक रही विधानसभा में चर्चा, पर सूचना सही न देने पर बेहद गैर जिमेदराना रहा मुख्यमंत्री का रवैया : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा,विधानसभा सत्र में भी मुख्यमंत्री ने हर रोज़ एक नया झूठ बोलने का रिकार्ड बना लिया एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से बनेगा आलू प्रसंस्करण संयंत्र : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल। शिमला / ऊना: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ऊना जिले में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से आलू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

एएम नाथ। सुंदरनगर, 26 मार्च :  राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अंतर्गत आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के 30...
Translate »
error: Content is protected !!