नूरपुर नगर परिषद चुनाव: 8298 मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

by
एएम नाथ। नूरपुर, 06 मई। स्थानीय नगर निकाय चुनाव के तहत 17 मई को होने वाले मतदान में नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्डों के कुल 8298 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। साथ ही, निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) अरुण शर्मा ने बताया कि वार्ड-1 में 686 मतदाता हैं, जिनमें 360 पुरुष तथा 326 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड-2 में 1022 मतदाता हैं, जिनमें 505 पुरुष और 517 महिलाएं अपने-अपने वार्ड सदस्य का चयन करेंगी। उन्होंने बताया कि वार्ड-3 में 1099 मतदाता (545 पुरुष व 553 महिलाएं), वार्ड-4 में 675 मतदाता (332 पुरुष व 343 महिलाएं) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार वार्ड-5 में 1092 मतदाता (554 पुरुष व 538 महिलाएं), वार्ड-6 में 844 मतदाता (438 पुरुष व 406 महिलाएं) मतदान करेंगे।
अरुण शर्मा ने बताया कि वार्ड-7 में सर्वाधिक 1245 मतदाता हैं, जिनमें 618 पुरुष तथा 627 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड-8 में 823 मतदाता (411 पुरुष व 412 महिलाएं) तथा वार्ड-9 में 812 मतदाता (395 पुरुष व 417 महिलाएं) अपने-अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।
निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने सभी मतदाताओं से 17 मई को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग देने का भी आह्वान किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईमानदारी की हर जगह चर्चा : जेवरात व नकदी से भरा पर्स पंजाब की महिला को लौटा पेश की ईमानदारी की मिसाल

ऊना। हिमाचल के ऊना स्थित रक्कड़ काॅलोनी के भरत भूषण ने नंगल (पंजाब) की महिला को जेवरात और नगदी से भरा पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जो रीजनल अस्पताल ऊना में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर देर रात फायरिंग, गंभीर घायल

गढ़शंकर l गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर के मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवको में फायरिंग की, जिसमें मेडिकल स्टोर मालिक गंभीर घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 किलो 525 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 41 हजार की ड्रग मनी, मोबाइल व सोने के गहने बरामद,तीन गिरफ्तार :300 पुलिस कर्मचारियों ने आईजी जलंधर व एसएसपी होशियारपुर के नेतृत्व में चला सर्च आपरेशन

माहिलपुर – डीजीपी पंजाब के निर्देश पर होशियारपुर पुलिस के 300 कर्मचारियों के साथ आईजी जलंधर रेंज डॉ एस भूपति, एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की निगरानी में एसपी तफसीस मनप्रीत सिंह ढिल्लों व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के लिए किया जागरूक

किसी भी आपदा में टोल फ्री नंबर 1077 पर करें कॉल एएम नाथ। चम्बा :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 के तहत आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक...
Translate »
error: Content is protected !!