नेगी राम हत्याकांड पर सदन में गरजे चुराह के विधायक डॉ. हंसराज…कहा , ऐसी बर्बर घटना ने झकझोर दिया, दोषियों के मन में कानून का भय जरूरी

by

नेगी राम प्रकरण पर CM सुक्खू का बड़ा आश्वासन, आज ही DGP को देंगे निर्देश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में चुराह के विधायक डॉ. हंस राज ने नेगी राम प्रकरण को गंभीरता से उठाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाई नेगी राम जी और उनके परिवार के साथ जिस तरह की बर्बरता हुई, वह बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है। ऐसी घटना ने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया है।
विधायक हंसराज ने सदन में कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में कानून का भय कायम रहे। उन्होंने कहा कि नेगी राम के परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सदन में इस मामले को उठाने का उद्देश्य केवल न्याय की मांग करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि भविष्य में ऐसी जघन्य घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने घटना की गंभीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस बर्बर तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया, उसे सुनकर रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसा मामला पहले कभी सामने नहीं आया।
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया कि वह इसी दिन पुलिस महानिदेशक (DGP) को आवश्यक निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। विधायक हंसराज ने स्पष्ट किया कि नेगी राम और उनके परिवार को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है और दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो भविष्य में अपराधियों के लिए कड़ा संदेश बने।
सदन में उठे इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सेब का आकार बढ़ाने के नाम पर महंगे PGR बेचने का आरोप, विजिलेंस ने शुरू की जांच

एएम नाथ।  शिमला । हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों को सेब का आकार और लंबाई बढ़ाने का दावा कर महंगे प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर (PGR) बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ भाई-बहन गिरफ्तार : बहन के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं चार मामले

290 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला व युवक गिरफ्तार गढ़शंकर, 25 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने भाई बहन को 290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा : संस्थान खोलने और बंद करने पर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने -जरूरत और मांग के हिसाब से प्रदेश सरकार नए संस्थान खोलेगी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को एक बार फिर मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा सैंकड़ों संस्थान बंद करने का मामला जोर शोर से गूंजा और विपक्ष ने इस पर खूब होहल्ला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान की जमीन से अपना पायलट उठा ले गया अमेरिका : दुनिया ने देख लिया ताकत का नजारा

तेहरान: ईरान में अमेरिका ने ऐसा ऑपरेशन अंजाम दिया है, जिसने पूरी दुनिया को उसकी सैन्य ताकत का एहसास करा दिया. ईरान की जमीन पर गिराए गए F-15E फाइटर जेट के दूसरे क्रू मेंबर...
Translate »
error: Content is protected !!