नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : 24-25 दिन बाद शपथ हो रही , कैबिनेट को बनाए बगैर ही निर्णय हो रहे ,सब कुछ बंद किया जा रहा, कैबिनेट भी बंद

by

धर्मशाला : 14वीं विधानसभा के शीत सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24-25 दिन बाद शपथ हो रही है जिस तरह से बदले की भावना से काम हो रहा है। विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयराम ठाकुर ने यह मामला उठाया। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार टोकते रहे कि अभी शपथ होने दें। भाजपा विधायक अपनी सीट पर खड़े हो गए और हंगामा करते रहे। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सचिव को विधायकों की सूची पेश करने को कहा तो उसके बाद हंगामा हो गया। भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू की। प्रोटेम स्पीकर समझाने का प्रयास करते रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सामान्य परिस्थिति नहीं है। कैबिनेट को बनाए बगैर ही निर्णय हो रहे हैं। सब कुछ बंद किया जा रहा है। कैबिनेट भी बंद की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह सबसे पहले जयराम ठाकुर को मुबारक देते हैं। 23 लोग भाजपा के जो चुनकर आए हैं। उनकी शपथ होने दें, उसके बाद ही इस पर बात होगी। सुक्खू ने प्रोटेम स्पीकर से आग्रह किया। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने जयराम ठाकुर को कहा कि दो दिन बचे हैं उसमें बात करें। इसके बाद सदन में माहौल शांत हुआ ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में स्वछता कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठायें स्वछता कर्मी : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि शहर की सम्पूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था स्वछता कर्मियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में मनाया गया शताब्दी समारोह : महाविद्यालय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका- आशीष बुटेल

मंडी, 14 दिसंबर :  मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा की राजकीय संस्कृति महाविद्यालय सुंदरनगर हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सन 1923 में संस्कृत भाषा और...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बहुत बड़ी साजिश का शिकार हुए विक्रमादित्य सिंह: जयराम ठाकुर

  एएम नाथ। मंडी ,: पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए नाचन के चैलचौक और बल्ह के रिवालसर में रोड शो के बाद जनसभा में कांग्रेस पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन-जन की सहभागिता आवश्यक – एसपी गौरव सिंह

एसपी ने सुल्तानपुर विद्यालय में छात्रों से किया सीधा संवाद और वितरित की स्पोर्ट्स किट एएम नाथ।  सोलन : एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!