नेमप्लेट विवाद के बीच विक्रमादित्य की खड़गे से हुई मुलाकात : पार्टी लाइन से आगे जाकर कुछ नहीं कहेंगे

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में स्ट्रीट वेंडरों को ‘नेमप्लेट’ विवाद   के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मुलाकात में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश में पार्टी और सरकार के कार्यक्रमों पर चर्चा की और राज्य में चल रहे महत्वपूर्ण मुद्दों से उन्हें अवगत कराया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और राज्य के विकास के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता हैं जिसे पूर्ण मज़बूती से किया जाएगा। हिमाचल में मस्जिद के अवैध निर्माण व उसके बाद उपजे विवाद को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की व उन्हें कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति अपनी दृढ़ता से अवगत कराया।

पार्टी लाइन से आगे जाकर कुछ नहीं कहेंगे :   इससे पहले विक्रमादित्य सिंह ने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की थी। विक्रमादित्य सिंह ने आश्वासन दिया कि सरकार पार्टी के मूल सिद्धांतों पर काम करेगी और विकास की दिशा में प्रदेश को आगे बढ़ाने में कृत संकल्पित हैं। वह पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं और पार्टी लाइन से बाहर जाकर कभी कुछ नहीं कहेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह और उनका परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित हैं और पूरी निष्ठा के साथ संगठन का काम कर रहे हैं। उनके लिए पार्टी और हिमाचल प्रदेश के हित सर्वोपरि हैं लिहाजा वह पार्टी लाइन से आगे जाकर कुछ नहीं कहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल के प्रिंसिपल पर सहकर्मी से बलात्कार का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

एएम नाथ । ठियोग ,  27 जून : हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग क्षेत्र में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर एक महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार करने, धमकाने और मारपीट के आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर को जन – औषिधि आईजीएमसी शिमला द्वारा करीब एक वर्ष से करोड़ो रुपए की पेमेंट जारी करने की शिमला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन सरकार से की मांग

शिमला : शिमला के दवाई के होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर को जन – औषिधि आईजीएमसी शिमला द्वारा करीब एक वर्ष से करोड़ो रुपए की पेमेंट जारी नहीं की जा रही है। इससे पहले यह पेमेंट 45-60...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 की उम्र के बाद दिल में उठी उमंग तो मॉडलिंग को चुना : फिर हिमाचल प्रदेश की गुरप्रीत कौर ने 2024 क्राउन क्वीन आफ इंडिया का जीता ख़िताब और बॉलीवुड के फैशन डिज़ाइनर अजय शाह के लिए वतौर मॉडल रैंप पर की वाक

एएम नाथ / रोहित जसवाल : पालमपुर। तीस वर्ष की उम्र के बाद दिल में उठी उमंग के चलते हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के साथ लगते गांव सिद्धपुर सरकारी की गुरप्रीत कौर ने मॉडलिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव : दूसरे दिन गगरेट में आजाद उम्मीदवार के रूप में एक नामांकन

एएम नाथ। ऊना, 8 मई :   विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट...
Translate »
error: Content is protected !!