नैनो यूरिया के उपयोग को किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

by

ऊना: इफको नैनो यूरिया के उपयोग पर किसानों के लिए जिला ऊना के हम्बोली, भैरा, नंगल खुर्द व मानुवाल तथा कांगड़-बढे़ड़ा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नैनो उर्वरक के उपयोग के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में 35 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इफको के मुख्य क्षेत्र प्रबन्धक भुवनेश पठानिया ने बताया कि नैनो यूरिया पारंपरिक दानेदार यूरिया उर्वरक के उपयोग को कम करेगा और यूरिया के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा। यह यूरिया उर्वरक के उपयोग की लागत को कम करेगा और हमारे किसानों की फसल पैदावार में भी वृद्धि होगी।
भुवनेश पठानिया ने बताया कि इफको विश्व की अग्रणी संस्था द्वारा इफको नैनो यूरिया का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिसमें ऊना व हमीरपुर जिला के 200 से भी अधिक सहकारी सभाओं के पदाधिकारी, प्रगतिशील किसान व इफको डेलीगेट जुड़े। जिसमें इफको के अधिकारियों ने नैनो यूरिया के इस्तेमाल करने तथा इफको के अन्य उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक ऊना जिला के किसानों, सहकारी सभाओं व इफको बाजार ऊना के माध्यम से 6000 बोतल से अधिक इफको नैनो तरल यूरिया उपलब्ध करवाया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 3 नवम्बर से होगा आरंभ : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में

ऊना, 19 अक्तूबर – पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना द्वारा 3 नवम्बर से ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरसेटी के निदेशक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माहिलपुर कमेटी कर्मचारियों के फर्जी बिल घोटाले की विजिलेंस जांच कराए पंजाब सरकार : निमिषा मेहता

माहिलपुर : माहिलपुर कमेटी में चल रहे फर्जी बिल घोटाले के बारे में बोलते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि पंजाब सरकार को माहिलपुर के लोगों के विकास का पैसा हड़पने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने भनोड़ी प्रेग्रां रोपवे और भरमाणी माता रोपवे के संदर्भ बारे की चर्चा

एएम नाथ। शिमला : विधायक डॉ. जनक राज ने शिमला सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव हिमाचल एवँ अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोपवे निगम लिमिटेड श्री ओंकार शर्मा जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : चुनाव के पहले ही देश ने तय किया कि आयेंगे तो मोदी ही

एएम नाथ। बिलासपुर :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में बिलासपुर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं...
Translate »
error: Content is protected !!