नौजवान फजूल खर्च से बचे, आमदनी शुरू होते ही सेविंग पर दे धयान-परमजीत सचदेवा

by

लायलपुर खालसा कालेज टेक्निकल कैंपस में मयूचुअल फंड पर सेमिनार
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नौजवान पीढी को चाहिए कि जब उन्हे नौकरी मिल जाए तभी से सेविंग पर धयान केंद्रित करना शुरू करे और मौजूदा समय सभी का भविष्य मयूचुअल फंड के साथ सुरक्षित है, यह बात सचदेवा सटाकस के एम.डी. परमजीत सिंह सचदेवा ने लायलपुर खालसा कालेज टेक्निकल कैंपस में छात्रों को संबोधन करते समय कही। उन्होंने कहा कि जब नौजवानों को नौकरी मिल जाती है तब शुरू में ज्यादातर लोग सेविंग पर धयान नहीं देते और खर्च बढा लेते है, कुछ साल बाद जब सेविंग पर धयान जाता है तब तक शादी-बच्चे होने से जीवन बदल चुका होता है और इस समय पर ज्यादा सेविंग हो भी नहीं पाती, उन्होंने कहा कि इसी लिए हम नौजवानों को संदेश देते है कि खर्च बढने से पहले-पहले जितनी सेविंग मयूचुअल फंड में निवेश करके कर सकते हो वह जरूर करो क्योकि जब आपके खर्च बढेगे तब इसी फंड की आमदनी आपके जीवन को आसान करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि जब आपकी आमदन शुरू होती है तब ज्यादातर नौजवान अपने पैसे को मोटरसाइकिल, नई कारों, महिंगे फोनों की खरीद पर खर्च करते है जबकि चाहिए तो यह कि आपको जो भी आमदन शुरू हुई है उसमे से कुछ हिस्सा मयूचुअल फंड में निवेश किया जाए और फिर कुछ सालों के बाद जब आपके मयूचुअल फंड आपको आमदन खड़ी करके देना शुरू करेगे तब खर्च करना शुरू किया जाना चाहिए। परमजीत सचदेवा ने कहा कि हर एक नौजवान अपने शौंक पूरे करना चाहता है और करने भी चाहिए लेकिन इसके लिए सबसे पहले बजार से आमदनी खड़ी करनी चाहिए जो कि मयूचल फंड से संभव है। इस मौके सुखबीर सिंह चट्ठा डायरेक्ट अकैडमिक अफेयर के.सी.एल. ग्रुप आफ इंसटीटयूशन, डा. आर.एस.दियोल डायरेक्टर , डा. इंदरपाल सिंह डीन रिसर्च, कुनाल वर्मा अस्सिटैंट डायरेक्टर, डा. तरुनजीत सिंह,रिलेशन मैनेजर अमनदीप कौर आदि समेत बड़ी गिणती में छात्र मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गहलोत ने कहा कि पायलट अब हाईकमान हो गए , मैं उन्हें क्या सकता हूं, मैं उन्हें कुछ कहने वाला कौन होता हूं : वसुंधरा राजे सरदार शहर से चुनाव लड़ती,तो हम दोनों पूरे देश में चर्चा में आ जाएंगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रत्याशियों को टिकट बांटने में पायलट की भूमिका को लेकर गहलोत ने कहा कि पायलट अब...
article-image
पंजाब

5 PCS और 3 IAS अधिकारियों के तबादले

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 पीसीएस और 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग (आईएएस शाखा) द्वारा जारी आदेशों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने विकास के माध्यम से जनता के वोट का ऋण चुकता किया : अविनाश राय खन्ना

कुटलैहड़ : हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने रविवार को थानाकलां में कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस बार फिर से हिमाचल में भाजपा...
article-image
पंजाब

बीबी जागीर कौर के बेगोवाल डेरे पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम की दबिश : नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पूछताछ

कपूरथला : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बीबी जागीर कौर के बेगोवाल डेरे पर दबिश दी और करीब दो घंटे टीम बीबी जागीर कौर से नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर कब्जे को...
Translate »
error: Content is protected !!