न्यू बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट स्थापित करने को लेकर कार्य करना सुनिश्चित बनाऐं नगर परिषद : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के पार्षदों और अधिकारियों के साथ की बैठक

ई-रिक्शा के लिए भगोत में स्थापित होगा चार्जिंग पॉइंट : उपायुक्त

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज नगर परिषद चंबा के पार्षदों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि शहर में कूड़ा प्रबंधन तथा कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा व्यवस्थित किया जाए, ताकि शहर की स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने नगर परिषद को यह भी निर्देश दिए कि न्यू बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट स्थापित करने संबंधी कार्य करना सुनिश्चित बनाया जाए।
वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि नगर परिषद से जुड़े कई स्वयं सहायता समूहों ने जिले में बेहतर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने की इच्छा व्यक्त की है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि इच्छुक स्वयं सहायता समूहों के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा के माध्यम से एंबुलेंस का प्रावधान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा संचालन को सुचारू और सुविधाजनक बनाने के लिए भगोत क्षेत्र में ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि न्यू बस स्टैंड से सपड़ी, चोंतडा और हटनाला होकर जिला अस्पताल तक वरिष्ठ नागरिकों तथा रोगियों की सुविधा के लिए समर्पित टैक्सी सेवा शुरू करने का अनुरोध प्राप्त हुआ है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध न होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों एवं बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उपायुक्त ने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि गांधी गेट से कसाकड़ा के बीच प्रतिदिन अत्यधिक भीड़ रहती है, इसलिए इस मार्ग पर आवश्यक सेवा वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों के संचालन का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यातायात सुचारू और सुरक्षित ढंग से संचालित हो सके। उन्होंने एसडीएम चंबा को भी निर्देशित किया कि शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण के मामलों पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उपायुक्त ने बताया कि शहर के तीनों चौगानों के मरम्मत कार्य के लिए 5-5 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके लिए नगर परिषद संबंधित प्राक्कलन तैयार करें।
बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, उपमंडल अधिकारी प्रियांशु खाती, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, पार्षद खालिद मिर्जा, सीमा कुमारी, अंजू कुमारी, उर्मिला, निशा बडयाल व कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अड्डा झुगियां में कल सीमेंट की दुकान के मालिक पर हुई फायरिंग से पहले उसके व्यापारी भाई से 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

जनवरी में भी मांगी गई थी फिरौती और पुलिस ने पकड़ लिया था आरोपी , दोनों बार आई दोपहर करीब एक वजे काल गढ़शंकर । बीत क्षेत्र के अड्डा झुगियां में कल हुई फायरिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने में रखी जाए प्राथमिकता : अमित मैहरा

भूमि उपलब्ध नहीं होने से लंबित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर एफआरए प्रक्रिया की जाए शुरूए एम नाथ। चंबा, 4 सितंबर :अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 दिसंबर को देर रात तक खुले रह सकेंगे शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठान : नववर्ष के मद्देनज़र ऊना में स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 दिसंबर. नववर्ष 2026 के मद्देनज़र ऊना जिले के स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है, इसके अलावा 31 दिसंबर को शराब परोसने वाले लाइसेंसी प्रतिष्ठानों...
हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित

ऊना: पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं...
Translate »
error: Content is protected !!