पंचांग के अनुसार 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को ही दीपावली उत्सव मान्य है: पंडित नरेश जोशी 

by
गढ़शंकर 13 अक्टूबर :  दीपावली की तिथि के संशय को दूर के लिए आज माता चिंतपूर्णी मंदिर नंगल रोड़ गढ़शंकर में पंडित नरेश जोशी की अध्यक्षता में ने गढ़शंकर के समूह मंदिरो के पुजारीयो की मीटिंग हुई। जिस में लगभग सभी मंदिरों के पुजारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पंडित नरेश जोशी, पंडित राहुल शर्मा और पंडित हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया कि हमारे पंजाब में अधिकतर पं. देवी दयाल पंचांग एवं मार्तंड पंचांग का प्रचलन रहता है अतः इन दोनों ही पंचांगो के अनुसार इस साल दीपावली उत्सव 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को ही को मान्य है अतः किसी प्रकार का संशय नहीं है। उन्होंने बताया कि इस के अलावा इस बार 18 अक्टूबर को धन त्रयोदशी है जोकि दोपहर 12:20 से अगले दिन 1:52 तक रहेगी। इस के अलावा नरक चतुर्दशी 20 अक्टूबर दिन सोमवार को छोटी दिवाली (यम दीप दान) इसी दिन प्रदोष काल में होगा। पंडित नरेश जोशी, पंडित राहुल शर्मा और पंडित हरिश्चंद्र तिवारी ने
बताया कि इस लिए दीपावली उत्सव 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को ही को मान्य है और आप किसी संशय में ना रहे और 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को दीपावली लक्ष्मी पूजन के दिन के मुहूर्त प्रातः 9:15 से 1:30 तक शुभ है और दीपावली रात्रि के मुहूर्त प्रदोष काल 5:46 से 8:17 तक रहेगा तथा वृषभ लग्न काल 7:05 से 9:01 तक रहेगा। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा तथा विश्वकर्मा पूजा का मुहूर्त प्रातः काल 6:25 से 8:41 तक एवं सांय 3:29 से 5:45 तक रहेगा इसके अतिरिक्त यथा समय भी पूजन करना शुभ रहेगा। इस अवसर पर पंडित नरेश जोशी, पंडित राहुल शर्मा, पंडित हरिश्चंद्र तिवारी, पंडित लक्ष्मण प्रसाद, पंडित राजू शास्त्री, पंडित विपिन शर्मा, पंडित रामकुमार, पंडित राजेश शर्मा और ज्योतिषी योगेश वालिया उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्पैशल बच्चों को आत्म निर्भर बनाने के लिए रैडक्रास सोसायटी का अनूठा प्रयास : 8 स्पैशल बच्चों को ढाई महीने ट्रेनिंग के बाद सौंपी गई कैंटीन

होशियारपुर, 21 दिसंबर :   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से स्पैशल बच्चों के लिए शुरु किए गए एक अनूठे प्रोजैक्ट ‘विंग्स’ का उद्घाटन किया, जिसके अंतर्गत...
article-image
पंजाब

रंजना 284 अंक लेकर प्रथम : डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 14 मार्च : विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा रंजना पुत्री भोला सिंह ने 284 अंक प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया भूमि पूजन : आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने की दृष्टि से पर्यटन महत्वपूर्ण क्षेत्र -कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ : चंबा, (सिहुन्ता) 11 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 6 करोड़ 20 लाख की लागत से रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग के मेटलिंग व टारिंग तथा शेष कार्य का भूमि...
Translate »
error: Content is protected !!