पंचायत चुनावों के लिए 15 जनवरी को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियांः राघव शर्मा चुनाव पर डीसी ने जिला के सभी एसडीएम व बीडीओ के साथ की बैठक

by
ऊना- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि पंचायत चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां 15 जनवरी को रवाना होंगे। आज सभी एसडीएम व बीडीओ के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए राघव शर्मा ने कहा कि पहले चरण का चुनाव 17 जनवरी, दूसरे चरण का चुनाव 19 जनवरी तथा तीसरे चरण का चुनाव 21 जनवरी को होगा। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव संबंधी आवश्यक तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीसी ने कहा कि सभी विकास खंडों में मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त पोलिंग पार्टियों को दो बार प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने एसडीएम के साथ पोलिंग पार्टियों की मूवमेंट व मतगणना संबंधी तैयारियों की भी जानकारी हासिल की।
कोविड पॉजीटिव मतदाताओं के लिए आवश्यक इंतजाम करें
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी के लिए पीपीई किट उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी पीठासीन अधिकारी पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं के बीच उचित दूरी रखना के लिए उपाय करना सुनिश्चित करें। वोटिंग के दौरान प्रत्येक मतदाता की थर्मल स्कैनिंग करना अनिवार्य रहेगा। अगर किसी मतदाता का तापमान 99 डिग्री से ऊपर पाया जाता है, उसे एकांत में बैठाया जाएगा और आधे घंटे के बाद दोबारा स्कैनिंग की जाएगी। अगर तापमान में गिरावट नहीं पाई जाती तो उसे मतदान के अंतिम समय में वोट डालने का मौका दिया जाएगा।
उन्होंने शहरी निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनावों में भी कोविड पॉजीटिव व क्वारंटीन व्यक्तियों के मतदान की पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमित व्यक्ति शाम चार बजे सबसे अंत में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वोट डालने के लिए उन्हें गल्ब्स तथा फेस शील्ड उपलब्ध करवाई जाएगी। मतदान केंद्र पर कोरोना संक्रमित व क्वारंटीन व्यक्तियों की अलग-अलग लाइन लगाई जाएगी और सबसे पहले क्वारंटीन व्यक्ति मतदान करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव रोकने के लिए सरकार ने आपदा का बहाना बनाया, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी लड़ाई: जयराम ठाकुर

नए सीएम कार्यालय पर जयराम का निशाना, बोले- आर्थिक संकट के बीच 50 करोड़ का खर्च क्यों राहुल गांधी की राजनीति पर जयराम ठाकुर का हमला, गांधी परिवार को लेकर भी साधा निशाना एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर सिंह बादल मामले में हुआ बड़ा खुलासा, हमलावर की पत्नी ने खोले कई राज

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार सुबह हुए हमले को लेकर हमलावर नरेन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब नरेन सिंह की पत्नी ने बड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार में इसी माह आयोजित होगा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन एएम नाथ : शिमला, 03 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया श्री महारूद्र यज्ञ महोत्सव में हुए सम्मिलित – आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार में महत्वपूर्ण : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। ककीरा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज स्वामी श्री हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित पांच दिवसीय श्री महारूद्र यज्ञ महोत्सव के पूर्ण आहुति समारोह में सम्मिलित हुए। कुलदीप सिंह पठानिया...
Translate »
error: Content is protected !!