पंचों को दिलाई जाएगी 9 नवंबर को शपथ : जिला स्तर पर होंगे कार्यक्रम

by

पंजाब में नवनिर्वाचित सरपंचों के बाद अब पंचों का शपथ समारोह 19 नवंबर को होगा। इस दौरान जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे।

इस संबंध में पंचायत विभाग की ओर से सभी जिलों के डीसी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान व्यवस्थाएं सरपंचों के राज्य स्तरीय शपथ समारोह जैसी ही होंगी। हालांकि जिन जिलों में विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं, वहां पंचों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी। उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

जिला स्तरीय इन कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी डीसी उठाएंगे। इन समारोहों में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रदेश में कुल 83 हजार पंच चुने गए हैं। इससे पहले लुधियाना में पंजाब भर में निर्वाचित सरपंचों का शपथ समारोह आयोजित किया गया था। इसमें लगभग 11 हजार सरपंचों ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नेटवर्किंग कंपनी पर 24 लाख रुपये की ठगी का आरोप, गढ़शंकर पुलिस ने मामला दर्ज किया

गढ़शंकर। गढ़शंकर थाना क्षेत्र में एक नेटवर्किंग कंपनी के संचालकों पर निवेश के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव हाजीपुर निवासी  राम पाल पुत्र चरणजीत छावला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रमुख ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

एएम नाथ । शिमला :  शिमला जिले में एक पंचायत प्रमुख द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी : चौंकाने वाली बात.. सूची में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं

लुधियाना ।लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान को धार देने में जुटे हैं। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर : PM मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली : देश के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह...
Translate »
error: Content is protected !!