पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता को क्लिनिक में मारी गोली, हालत गंभीर

by

पंजाब के मोगा जिले में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के सौतेले पिता, डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज, पर उनके क्लिनिक में दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की है।

यह घटना शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को मोगा के कोट ईसे खां कस्बे में हरबंस नर्सिंग होम में हुई, जहां हमलावर मरीज बनकर आए और डॉ. कंबोज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. इस हमले ने न केवल तानिया और उनके परिवार को सदमे में डाल दिया, बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में भी चिंता बढ़ा दी है. तानिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी कर परिवार का सम्मान करने की अपील की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमला पहले से योजनाबद्ध था : मोगा के कोट ईसे खां में हरबंस नर्सिंग होम में अचानक से हड़कंप मच गया, जब दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्लिनिक में आए, और पेट दर्द का बहाना बनाकर डॉ. कंबोज से बात शुरू की और फिर अचानक पिस्तौल निकालकर उन पर गोलियां चला दीं. एक गोली डॉ. कंबोज के सीने में और दूसरी उनके हाथ में लगी. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की जांच और रेकी की आशंका : मोगा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए क्लिनिक के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है. मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया, “हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. वे मरीज बनकर डॉ. कंबोज के पास पहुंचे और फिर नजदीक से गोली चलाई.” अब तक की जांच में पुलिस को शक है कि हमलावरों ने पहले क्लिनिक की रेकी की थी. सूत्रों के अनुसार, डॉ. कंबोज को लगभग दो साल पहले रंगदारी के लिए धमकियां मिली थीं, लेकिन इस संबंध में उन्होंने कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं कराई थी।

तानिया का भावुक बयान :  घटना के बाद पंजाबी एक्ट्रेस तानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावनात्मक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा: “तानिया और उनके परिवार की ओर से, हम यह साझा करना चाहते हैं कि यह समय हमारे लिए अत्यंत कठिन और नाजुक है. हम मीडिया और आमजन से अनुरोध करते हैं कि कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें इस परिस्थिति से उबरने का समय दें. कृपया स्थिति को लेकर अफवाहें न फैलाएं. आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।

पुलिस पर दबाव और जनता में चर्चा

इस घटना ने पूरे पंजाब में हलचल मचा दी है. स्थानीय लोग और तानिया के प्रशंसक इस हमले से काफी दुखी हैं. पुलिस पर जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ने का दबाव बढ़ रहा है. फोरेंसिक टीमें क्लिनिक से सबूत जुटा रही हैं, और पुलिस सभी संभावित प्रयास कर रही है, जिसमें रंगदारी की धमकियों की संभावना भी शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Police Waging War Against Drugs:

Hoshiarpur/July 24/Daljeet Ajnoha : In an exclusive conversation with senior journalist Daljeet Ajnoha, DSP Palwimder Singh emphasized that the police department, under the dynamic leadership of SSP Hoshiarpur Sandeep Kumar Malik, is intensifying its...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के लिए फायदेमंद होगा वीज़ा संडे, लोगों की सुविधा के लिए कल रविवार को खुलेगा कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट नवांशहर कार्यालय: कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने बताया कि विदेश जाने के इच्छुक कई लोगों की मांग थी कि कई बार उन्हें सोमवार से शनिवार तक कार्यालय आने का समय नहीं...
article-image
पंजाब

अवैध खनन : पुलिस ने 6 वाहनों को किया जब्त, 4 व्यक्ति गिरफ्तार

पठानकोट: एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जांच के तहत 5 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक...
article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा जहानखेलां से नारू नंगल तक सड़क को मज़बूत और चौड़ा करने के कार्य की शुरूआत

4.45 करोड़ रुपए की लागत से कुछ महीनों में 8.39 किलोमीटर लम्बी सड़क को मज़बूत और 14 फुट चौड़ा किया जाएगा होशियारपुर- करीब 30 गाँवों के वासियों को और सुविधाजनक यातायात प्रदान करने के...
Translate »
error: Content is protected !!