पंजाबी की प्रोफेसर ने हॉस्टल में फंदा लगा दे दी जान : प्रेमी और उसके पिता कर रहे थे परेशान

by
अमृतसर : प्रेमी, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति के परेशान किए जाने से दुखी अमृतसर के खालसा काॅलेज फाॅर वुमन की प्रोफेसर ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोपियों में जगजीत सिंह, उसके पिता अमरजीत सिंह निवासी रसूलपुर और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
पुलिस शिकायत में दीदार सिंह निवासी गुरदासपुर ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी खालसा काॅलेज में कार्यरत थी। वह काॅलेज के हॉस्टल में ही रहती थी, लेकिन कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। बेटी ने बताया था कि उसकी आरोपी जगजीत सिंह के साथ दोस्ती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है। मगर पिछले कुछ दिनों से जगजीत सिंह अपने पिता अमरजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर बेटी को काफी परेशान कर रहा था।
वह लगातार मानसिक परेशानी से गुजर रही थी। इसी के तहत उसने खुद को हॉस्टल के कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में लगाई विभिन्न पाबंदियाँ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशीका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले में विभिन्न पाबंदियों के आदेश जारी किए हैं।...
article-image
पंजाब

यूथ फेस्टिवल विद्यार्थियों को पंजाबी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम : पूर्व सांसद खन्ना

कहा- सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को देती हैं नई दिशा होशियारपुर, 30 अक्टूबर। पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय नेता अविनाश राय खन्ना ने कहा कि यूथ फेस्टिवल केवल मनोरंजन...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के तीन गांवों में बाइक सवारों ने महिलाओं की बालियां झपटी 

गढ़शंकर, 4 फरवरी : गढ़शंकर क्षेत्र के तीन गांवों में बाइक सवार लुटेरों द्वारा महिलाओं की बालियां झपटने का समाचार है। जानकारी अनुसार शनिवार की शाम को गढ़शंकर के गांव बडेसरों, पदराना तथा रामपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किरण चौधरी को हरियाणा, बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा जाएंगे, सिंघवी ने तेलंगाना से भरा पर्चा

चंडीगढ़,20 अगस्त : हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की नजर है। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने पूर्व मंत्री व तोशाम की विधायक किरण चौधरी...
Translate »
error: Content is protected !!