पंजाबी मूल की महिला को अमेरिका में 15 साल की जेल : अमेरिकी वकीलों ने दिया था जसवीन संघा को केटामाइन क्वीन का नाम

by

नई दिल्ली/कैलिफोर्निया :  हॉलीवुड के बड़े स्टारों को ड्रग सप्लाई करने के आरोप में भारतीय मूल की ‘केटामाइन क्वीन’ को 15 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने जसवीन संघा को केटामाइन ड्रग सप्लाई करने के आरोप में दोषी माना है। इसी केटामाइन ड्रग के ओवरडोज की वजह से 2023 में अमेरिकी-कनाडाई एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत की मौत हो गई थी।

जसवीन संघा ने पहले अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन सजा सुनाए जाने से पहले उन्होंने अपना बयान बदल दिया। लॉस एंजिल्स की जेल से जारी एक बयान में संघा ने कहा, ‘मैंने जो भी पीड़ा पहुंचाई है, उसके लिए मैं बहुत दुख व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा, मैं मैथ्यू पेरी के परिवार से भी माफी मांगती हूं।

जसवीन संघा पर क्या आरोप :  अदालत में जसवीन संघा पर पांच गंभीर आरोप लगाए गए। जिसमें उस पर केटामाइन बेचने का आरोप था, जिसके ओवरडोज की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी। जसवीन संघा ने स्वीकार किया कि उसने 2019 में एक अन्य व्यक्ति कोडी मैकलॉरी को भी ड्रग बेची थी, जिससे उसी भी ओवरडोज की वजह से मौत हो गई थी।
कोर्ट ने जसवीन संघा के अलावा पांच और लोगों को भी एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत मामले में दोषी माना है, जिसमें मैथ्यू का डॉक्टर और निजी सहायक भी शामिल है। डॉक्टर को पिछले साल ही अवैध रूप से ड्रग सप्लाई करने के मामले में ढाई साल की सजा सुनाई गई थी।

कौन है जसवीन संघा ?

  • भारतीय मूल की 42 वर्षीय जसवीन संघा का परिवार पंजाब से ताल्लुख रखता है।
  • तीन साल की उम्र में जसवीन संघा इंग्लैंड से संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं। लगभग दस साल की उम्र में उनका परिवार दक्षिणी कैलिफोर्निया में बस गया।
  • जसवीन संघा के पास संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम की दोहरी नागरिकता है।
  • जसवीन संघा ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की है।
  • साथ ही उसने इंग्लैंड के हल्ट इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जरूरी वस्तुओं के बढ़ रहे दामों पर लगाम लगाने में नाकाम रही है केन्द्र सरकार: सांसद मनीष तिवारी

रोपड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से की बैठक रोपड़ 26 नवंबर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने एक बार फिर से महंगाई के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने के लिए जीटीयू ने दिया गढ़शंकर विधायक को मांगपत्र

 गढ़शंकर – पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे मुलाजिमों ने पुरानी पेंशन बहाली बहाल करने के लिए बनाई संघर्ष कमेटी ने इस संबंधी मांगपत्र कन्वीनर सतपाल मन्हास व गरविंदर...
article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur / 13 September / Daljeet Ajnoha/Sept.13 :  Dr. Amandeep Kaur Commissioner Municipal Corporation Giving information said that recovery of property tax, water and sewerage bills has started in the Municipal Corporation office, Hoshiarpur. In which...
Translate »
error: Content is protected !!