पंजाब की सीमा से सटे जिला के गावों की बिजली कनेक्शन की समस्या दूर करने को प्रयासरतः सत्ती

by

सतपाल सिंह सत्ती के अनुरोध पर 23 दिसंबर को ऊर्जा मंत्री करेंगे जिला ऊना के सीमावर्ती गांवों का दौरा
ऊना, 20 दिसंबरः पंजाब की सीमा पर रहने वाले जिला ऊना के निवासियों की बिजली कनेक्शन की समस्या के निवारण के लिए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 23 दिसंबर को जिला का दौरा करेंगे। यह जानकारी देते हुए छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला ऊना की ही तरह प्रदेश के कई जिलों में पड़ोसी राज्यों की सीमा पर बसे गांवों के बांशिदें ऐसी बहुत सी मुश्किलों से जूझ रहे हैं, जिन्हें हल करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विस क्षेत्र के बेनीवाल, सनोली, मलूकपुर तथा पूना गांव पंजाब की सीमा के साथ सटे हैं, जहां के निवासियों के घर हिमाचल प्रदेश की सीमा में हैं, जबकि उनकी कृषि भूमि पंजाब राज्य में पड़ती हैं। जिस वजह से न तो उन्हें हिमाचल प्रदेश और न ही पंजाब राज्य से बिजली के कनेक्शन मिल पाते हैं। ऐसे में बिना बिजली के उन्हें कृषि कार्यों जैसे नलकूप संचालन आदि में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इस भूमि के नाम पर उन्हें ऋण लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार की ओर से छोटे उद्योगों के संचालन, मत्स्य पालन, सूअर पालन, मधुमक्खी पालन तथा पोल्ट्री पालन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर मिलने वाली सब्सिडी भी उन्हें मिल पाती।
सत्ती ने कहा कि सीमा से सटे जिला ऊना के अनेकों गांवों के साथ कांगड़ा, चंबा, सिरमौर व सोलन में भी लोगों को इसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है तथा प्रदेश सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भी अवगत करवाया गया है, ताकि सीमावर्ती गांवों की समस्या का समाधान हो सके। इसलिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 23 दिसंबर को जिला ऊना आकर सीमा से सटे गांवों का दौरा करेंगे तथा यहां के लोगों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को प्रस्तुत करेंगे।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से गंभीर प्रयास करने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीमा हैदर का पहला पेमेंट यूट्यूब से आ चुका : इस पैसे से सचिन ने सीमा को करवाचौथ के मौके पर सोना का मंगलसूत्र किया था गिफ्ट

नई दिल्ली : पाकिस्तान से भारत में चार बच्चे के साथ इश्क का बुखार लेकर घुस आई सीमा हैदर के अब बुरे दिन शुरू हो चुके है। पिछले काफी दिनों से सीना हैदर अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लावारिस पशुओं को सड़कों से हटाने को हो रहे गंभीर प्रयास : गोकुल बुटेल

पालमपुर, 2 अगस्त :- मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार इनोवेशन, डिजिट टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेस, गोकुल बुटेल ने पालमपुर लोक निर्माण विश्राम गृह में लावारिस पशुओं की समस्याओं को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों से बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित

केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मध्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगा युवक : खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ऐंठ ली रकम

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधनी शिमला में हाई कोर्ट में माली की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपित...
Translate »
error: Content is protected !!