पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे : SIT जांच में जुटी

by

चंडीगढ़  ।  पंचकूला में पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि अकील की दाहिनी कोहनी के ऊपर इंजेक्शन का एक निशान मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत सामान्य नहीं, बल्कि एक योजना हो सकती है।

इंजेक्शन का सिर्फ एक ही निशान :  चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से इंजेक्शन के माध्यम से नशा करता है, तो शरीर पर ऐसे कई निशान स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। लेकिन अकील के शरीर पर केवल एक ही निशान पाया गया है। इससे यह संभावना कम हो जाती है कि वे इंजेक्शन से नशा करते थे। मेडिकल रिपोर्ट यह भी इशारा करती है कि यह इंजेक्शन हाल ही में लगाया गया हो सकता है संभवतः मौत से ठीक पहले।

अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था अकील : परिवार ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर को अकील अख्तर को घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया।था । जिसके बाद उन्हें पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, रात करीब 9 बजे उन्हें वहाँ मृत घोषित किया गया। इससे यह स्पष्ट है कि अकील की मौत अस्पताल पहुँचने से पहले ही हो चुकी थी।

एसआईटी कर रही  जांच :   पंचकूला पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व एसीपी विक्रम नेहरा कर रहे हैं। उनके साथ एक अनुभवी टीम को शामिल किया गया है जिसमें साइबर एक्सपर्ट से लेकर फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौजूद हैं।

पुलिस ने शिकायतकर्ता से की  घंटे पूछताछ :   मलेरकोटला निवासी शमशुद्दीन ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी। 21 अक्टूबर को एसआईटी ने शमशुद्दीन से लगभग 6 घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अकील अख्तर के परिवार के पड़ोसी रहे हैं और अकील की सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखते थे।

शमशुद्दीन के अनुसार, 27 अगस्त को अकील ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। यही वीडियो उन्होंने अब पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा है।

पूर्व डीजीपी और परिवार पर दर्ज हुआ हत्या का केस

शिकायत और सबूतों के आधार पर पंचकूला पुलिस ने 20 अक्टूबर की रात को पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, अकील की बहन और पत्नी के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है।

जिसके बाद पुलिस और एसआईटी की जांच इस दिशा में आगे बढ़ रही है कि क्या अकील की मौत वाकई ओवरडोज़ से हुई, या फिर किसी ने जानबूझकर उसे इंजेक्शन देकर मारा? अकील का वह वीडियो भी जांच का अहम हिस्सा बन गया है, जिसमें उसने परिवार के खिलाफ बयान दिए थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में गणतंत्र दिवस पर अनिरुद्ध सिंह ने फहराया तिरंगा

एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जनवरी। 77वां गणतंत्र दिवस सोमवार को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घिर गई सुक्खू सरकार : सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल , कोई मदद नहीं मिली- इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी : कैंसर का इंजेक्शन नहीं पेशेंट पिता की मौत

एएम नाथ। शिमला : इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाती रही बेटी, कैंसर पेशेंट पिता की सांसें उखड़ गईं! घिर गई कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की एक बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो...
article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू बोले- अगर मैं झूठा साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा- पंजाब की जेलों में ड्रग्स बिक रही, भगवंत मान हैं जेल मंत्री

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य की जेलों के अंदर ड्रग्स बेची जा रही है। सिद्धू ने जोर देकर कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2700 पदों पर करेगा पंजाब नेशनल बैंक नियुक्तियां : आवेदन 30 जून से शुरू, अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई

चंडीगढ़ : बैंक में नौकरी करने की इच्छा है और जरूरी योग्यता रखते हैं तो पीएनबी में निकली अप्रेंटिस की बंपर भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक खुल गया है और...
Translate »
error: Content is protected !!