पंजाब के सतत विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर सेमिनार 30 को

by

होशियारपुर, 29 अगस्त:
30 अगस्त को वुडलैंड ओवरसीज स्कूल, होशियारपुर में एनजीओ-ए4सी दसूहा के सहयोग से “पंजाब के सतत विकास में युवाओं की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। वुडलैंड ओवरसीज स्कूल, होशियारपुर की प्रिंसिपल पूजा धीमान और एनजीओ ए4सी दसूहा के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रीमती कोमल मित्तल डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर मुख्य अतिथि होंगी, जबकि डॉ. अमनदीप कौर कमिश्नर नगर निगम, होशियारपुर, श्री संजीव कुमार एस डी एम होशियारपुर, श्रीजल गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर कैलेडोनियन इंटरनेशनल स्कूल पठानकोट, अतुल शर्मा एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, सोनालीका आईटीएल ग्रुप, होशियारपुर विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वुडलैंड ओवरसीज स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री मनदीप सिंह गिल करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने चक हाजीपुर के कबड्डी कप का पोस्टर किया रिलीज

गढ़शंकर, 8 नवम्बर : गुरुद्वारा शहीदां सिंहां गांव चक हाजीपुर द्वारा 16वां कबड्‌डी कप हर साल की तरह इस साल भी 26 नवंबर रविवार को गांव के मैदान में आयोजित किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

प्रसिद्ध शायर सुभाष पारस की लिखत गजल से मंत्र मुक्त किया गायक सुनील डोगरा ने*

सभ्याचार संभल सोसाइटी ने शायर सुभाष पारस का करवाया सम्मान समारोहहो शियारपुर/दलजीत अजनोहा : दृढ़ इच्छा से विकलांगता को हराने वाले उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शायर सुभाष पारस ने यह सिद्ध कर दिया है...
article-image
पंजाब

सेवा सुशासन व गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य : भारत दुनिया में सबसे ज्यादा तरक्की करने वाला देश बन गया – केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अपने शासन काल के 10 वर्ष पूरे होने मे कुछ ही माह शेष रहने को लेकर पूरे देश में जन संपर्क अभियान शुरू किया गया है।...
article-image
पंजाब

शहीद अग्निवीर अजय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लुधियाना  :   जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शहीद हुए जिला रामगढ़ सरदारान गांव के अग्निवीर अजय सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रामगढ़ सरदारान में सेना, पंजाब पुलिस की टुकड़ियों द्वारा सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!