प्रसिद्ध शायर सुभाष पारस की लिखत गजल से मंत्र मुक्त किया गायक सुनील डोगरा ने*

by

सभ्याचार संभल सोसाइटी ने शायर सुभाष पारस का करवाया सम्मान समारोहहो

शियारपुर/दलजीत अजनोहा : दृढ़ इच्छा से विकलांगता को हराने वाले उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शायर सुभाष पारस ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर इच्छा शक्ति दृढ़ हो तो कोई भी ताकत मुश्कि नहीं बन सकती। उपरोक्त शब्द राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षा वादी डॉक्टर धर्मपाल साहिल ने सब्याचार संभल समिति द्वारा प्रसिद्ध शायर सुभाष पारस के सम्मान में करवाए गए समारोह को संबोधित करते हुए कहे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी संजीव तलवाड़ ने कहा कि आज के दौर में मां-बाप इस बात से परेशान हैं कि उनकी औलाद सोशल मीडिया एवं मोबाइल के माध्यम से पथभ्रष्ट हो रही है पर सुभाष पारस ने इसी माध्यम को हथियार बनाकर शायरों की दुनिया में अपना नाम सुनहरी अक्षरों से लिखा है। सम्मान समारोह में सुनील डोगरा और प्रो.बलराज ने मधुर संगीतमय सुरों में सुभाष पारस की लिखीं गहर-गंभीर दार्शनिक रचनाएं और कुछ ऐतिहासिक रचनाएं प्रेम और भाईचारे का संदेश देती हुईं ग़ज़लें, टप्पे गाकर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया।

मंच का पंजाब के बड़े मीडिया प्लेटफार्मों से जुड़ी हुई मशहूर और मारूफ़ एंकर गुरप्रीत भोगल ने किया । सभ्याचार संभाल सोसायटी होशियारपुर के प्रधान सरदार कुलविंदर सिंह जंडा ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी श्रोताओं का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में शिक्षाविद समाज सेविका प्रिंसिपल प्रोमिला अरोड़ा जी ।
पंजाबी लेखिका, पुर्व काउंसलर प्रकाश कौर पाशां जी , यशपाल देवी, लेखिका सपना जसवाल ज , पंजाबी गायक विजे पाल , हैड मास्टर संदेश कुमार, धर्मेंद्र शर्मा सभ्याचार संभाल सोसायटी होशियारपुर से राजीव तलवाड़ राकेश कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UGC NET की अनिवार्यता खत्म तो अब कैसे बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर? ….ड्राफ्ट नियमों में सब है

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूनिवर्सिची ग्रांट कमीशन (UGC), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जरूरी नहीं होगा । केंद्रीय शिक्षा...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत सेनेटरी पैड का वितरण – स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है : सीमा गुप्ता

राकेश शर्मा l तलवाड़ा, 20 दिसंबर : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की रेड क्रॉस संस्था द्वारा मुख्य अभियंता श्री राकेश गुप्ता के निर्देशानुसार सामाजिक कल्याण के अपने निरंतर प्रयासों के तहत आज शिव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन जारी रहेगा : किसान संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट का निर्देश मानने से किया इनकार

चंडीगढ़ : किसान संगठनों ने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को मानने से इनकार कर दिया है। किसान संगठनों ने साफ कहा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका और राज्य की प्रगति और राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!