पंजाब कैबिनेट ने 3600 टीचर की भर्ती और 2 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को दी मंजूरी : बैल गाड़ी दौड़ के लिए आएगा प्रस्ताव

by

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आज 2 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी गई है। इनमें सीजीसी यूनिवर्सिटी झंजेड़ी और रयात बाहरा यूनिवर्सिटी होशियारपुर शामिल हैं। जल्दी ही दोनों यूनिवर्सिटी अस्तित्व में आएंगी। वहीं, पंजाब में बैलों की दौड़ को दोबारा शुरू करने के लिए विधानसभा सत्र में एक्ट लाया जाएगा। इसके अलावा, विशेष जरूरतों वाले स्टूडेंट्स के लिए 3600 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। वहीं, डैम की सुरक्षा में पंजाब पुलिस ही तैनात की जाएगी। सीआईएसएफ की नियुक्त नहीं होने दिया जाएगा। यह जानकारी कैबिनेट मीटिंग के बाद पंजाब के फाइनेंस मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी। इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एजुकेशन मंत्री हरजोत सिंह बैंस और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि़यां भी मौजूद थे।

May be an image of 6 people, dais and text

        सरकार ने दो प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी है। इन यूनिवर्सिटी में सीजीसी यूनिवर्सिटी झंजेड़ी और रयात बाहरा यूनिवर्सिटी होशियारपुर शामिल हैं।  किला रायपुर के खेल, जिन्हें मिनी ओलिंपिक के रूप में जाना जाता था, वहां बैल गाड़ियों की दौड़ पूरे पंजाब में प्रसिद्ध थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। लेकिन सरकार ने पूरी स्टडी की है। इसके बाद एक्ट पास करने जा रहे हैं।  हमारे सभ्याचार में पशु, पक्षी और जानवरों की अहम भूमिका है। वे खेतों के लिए काम नहीं आते थे, बल्कि पंजाब के लोगों का मनोरंजन भी करते हैं। बैल गाड़ियों की दौड़ पूरे पंजाब में शुरू होगी। इसके लिए आने वाले सत्र में एक्ट लेकर आएंगे।

 पंजाब में स्पेशल बच्चों की पढ़ाई के लिए 3600 टीचरों की भर्ती होगी। सरकार ने बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लिया है। यह शिक्षा क्रांति के तहत बड़ा कदम है। वहीं, पहले से कच्चे तौर या कांट्रेक्ट पर चल रहे टीचरों के केसों पर विचार किया जाएगा। ऐसे बच्चे पूरे पंजाब में 47 हजार के करीब हैं।  पिछले कुछ समय पहले भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड का मामला गर्माया था। पानी पर ढाका मारा जा रहा था। 21 अक्टूबर 2021 की सरकार थी, जब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी थे। उस समय बीबीएमबी पर सिक्योरिटी के लिए सहमति दी गई थी। अब इस लेटर को वापस ले लिया गया है। वहीं, हम सत्र में एक्ट लाएंगे कि पंजाब में सिक्योरिटी नहीं लगने दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा चुनाव में खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह का हुआ बुरा हाल : जगमीत सिंह के नेतृत्व में NDP को सिर्फ 7 सीटें मिलीं

कनाडा के चुनाव में लिबरल पार्टी को जीत मिली है। भारत के लिहाज से इस चुनाव की सबसे अहम बात यह है कि New Democratic Party  को चुनाव में करारी हार मिली है। NDP...
article-image
पंजाब

ढाढा कलां में ट्यूबवेल का लोकार्पण किया विधायक एवं उपाध्यक्ष श्री रोड़ी ने

गढ़शंकर । गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाढा कलां में विधायक एवं डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 25 लाख की लागत से लगाई जा रही पेयजल...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता रद्द करे : भज्जल

दिल्ली के विद्यार्थियों पर पुलिस दमन की कड़े शब्दों में निंदा गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा की ओर से शहीद भगत सिंह स्मारक, गढ़शंकर में सैकड़ों की संख्या...
Translate »
error: Content is protected !!