पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने और राज्य का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना ज़रूरी: सांसद मनीष तिवारी

by

गुरु अमरदास नगर में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत

लुधियाना, 21 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि पंजाब को मौजूदा चुनौतियों से बचाने और राज्य का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे और कानून-व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।

तिवारी लुधियाना के गुरु अमरदास नगर में ट्रेड यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के.के. बावा भी मौजूद रहे।

सांसद तिवारी ने अपने संबोधन में, पंजाब के मौजूदा हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे अहम मुद्दों पर राज्य की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ रहा है और राज्य को मौजूदा हालात से केवल कांग्रेस पार्टी ही बाहर निकाल सकती है।

सांसद तिवारी ने कहा कि वे पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं व उन्हें पंजाब के तीन करोड़ लोगों के भविष्य की चिंता है। इसके अलावा, उन्होंने लुधियाना से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को भी ताज़ा किया।

बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान, तिवारी ने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठना होगा। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से समस्याओं का समाधान नहीं निकलता, बल्कि इसके लिए मिलकर काम करने की ज़रूरत है।

इस दौरान ट्रेड यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह ने कर्मचारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए, कहा कि कर्मचारी सरकार की नीतियों से बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही और उन्हें सरकारी कार्यों के धक्के खाने पड़ते हैं। इसी तरह, सरकार की तरफ से चुनाव के समय में किए गए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया गया।

इससे पहले सांसद द्वारा ज़रूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा इंदरजीत कपूर, सुशील मल्होत्रा, कुलबीर सिंह नीटा, डा. राजेश अरोड़ा, बीएम कालिया, सुखवंत कौर और मनजिंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डायरी कनेक्शन खंगालने के लिए : ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर पीएमएलए के तहत की रेड

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर प्रवर्तन निदेशालय  ने आज मंगलवार (10 अक्टूबर) को छापेमारी की। आप नेता के यहां सुबह भोर में ही ईडी अचानक पहुंची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच जनहित से संबंधित समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित्र

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल तथा परियोजना प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में अल्ट्रासाउंड मशीन होगी स्थापित विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए स्पोर्ट्स व्हीलचेयर तथा स्कूटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने ठठल में यूको बैंक की नवीकृत शाखा का उद्घाटन किया बोले..गरीबों की सेवा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें बैंक

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 3 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ठठल में यूको बैंक की नवीकृत शाखा परिसर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके फर्जी शराब घोटाला बनाया गया : केजरीवाल

 नई दिल्ली :  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल...
Translate »
error: Content is protected !!