पंजाब चुनाव के लिए आप का सीएम मान को किया फेस घोषित : केजरीवाल ने कहा मुझे पता चला नवंबर में इलेक्शन होंगे, भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना

by

बठिंडा : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से सीएम पद का चेहरा एलान कर दिया । उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव भगवंत मान के नेतृत्व में ही लड़ेगी। मुझे पता चला है कि इस बार नवंबर में ही विधानसभा चुनाव हो जाएंगे। इससे हमारे पास अब सिर्फ 4 महीने ही बचे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 सालों में पंजाब में कई मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन पहली बार भगवंत मान जैसा ईमानदार सीएम आया है। जो सरकारी पैसे की बचत कर रहे हैं और उसका इस्तेमाल लोगों को सुविधाएं देने में कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा ने कहा कि बंठिडा निगम चुनाव में लोगों ने भारी जीत दर्ज करवाई है। रोड शो में लोगों के मैं चेहरे देख रहा था। 4 साल हो गए हमें सरकार चलाते हुए। पुरानी सरकारें जो होती थी चाहे अकाली दल हो या कोई और। जनता जूते लेकर उन्हें मारने के लिए खड़ी होती थी।  आज 4 साल हमारी सरकार को हो गए है। जनता के चेहरे पर बहुत खुशी हमने देखी। दिल हमारा भी खुश हो गया। हम राजनीति में काम करने आए थे। हमें बहुत अच्छा लगा कि आज 4 साल बाद जनता हमारा काम पसंद कर रही है।

उन्होंने ने कहा मैं 2022 में चुनाव के समय बठिंडा आया था। उस समय लोगों ने बताया था कि लोगों से एक “जोजो टैक्स” लिया जाता है। अब वो “जोजो टैक्स” भी बठिंडा में खत्म हो गया। कोई लूट-खसूट नहीं है। ये सरकार भगवंत मान की इमानदार सरकार है। उन्होंने ने कहा आज पंजाब में 4 पार्टियां है। इनमें से एक पार्टी को लोग गुस्से से चिट्टा पार्टी कहते है। उनके समय में खूब चिट्टा बिकता था। उस पार्टी को लोग नफरत से बेअदबी पार्टी भी बोलते हैं। उनके टाइम में खूब बेअदबी हुई थी। दूसरी पार्टी झगड़ा पार्टी है। उनके नेताओं में हमेशा झगड़ा होता रहता है। तीसरी पार्टी ईडी पाटी है, वह लोगों के पीछे ईडी लगाकर धमकाती है। चौथी पार्टी है आम आदमी की पार्टी जो लोगों की पार्टी है। उन्होंने ने कहा कि मुझे बताया गया है कि नवंबर में चुनाव हो रहे है। अपने पास बस 4 महीने रह गए है। हमें भगवंत मान को दोबारा से सीएम बनाना है। मान को इसलिए दोबारा सीएम बनाना है, क्योंकि जितने सीएम आए सब पर आरोप लगे, लेकिन पिछले 4 साल में मान पर कोई आरोप नहीं है। यदि मान पर कोई आरोप लगता तो मोदी इन्हें छोड़ता नहीं। इनके पीछे भी ईडी लगा देते। मान हर मां बहन को हजार, डेढ़ हजार रुपए खातों में भेजेंगे। बिजली जनता को मुफ्त मिल रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पदमजीत मेहता को प्यार देकर लोगों ने मेयर बनाया है। हमें गर्व है कि वह ईमानदारी से काम करेंगे। मान ने कहा कि लोगों ने दिल खोल कर झाड़ू को वोट दिए है। जब वोटों की गिनती हुई और पेटियां खुली तो खुले दिल से झाड़ू के हक में वोट मिले। उन्होंने कहा कि आज बढ़िया स्कूल बन गए हैं, हमारे बच्चे मुश्किल से मुश्किल टेस्ट पास कर रहे है। खेतों में बिजली निरंतर मिल रही है। नहरी पानी टिब्बों तक हमारी सरकार ने पहुंच दिया है। दोनों-तीनों पार्टियां आपस में समझौते कर रही है। इस बार सुनाम में से 23 में से 19 सीटें हम जीते हैं। 23 सीटें भाजपा, कांग्रेस और शिअद मिलकर लड़े थे। अमन अरोड़ा की मेहनत ने कमाल कर दिया।

उन्होंने  कहा जनता से पूछा कि आज पंजाब में 90 प्रतिशत बिजली का बिल नहीं आ रहा है। 70 प्रतिशत लोगों के हेल्थ कार्ड बने हैं। मान ने कहा कि विरोधियों की विधानसभा में जमानतें जब्त होगी। मान ने सुखबीर बादल के खिलाफ किकली भी सुनाई। उन्होंने ने कहा ने कहा कि लोगों के प्यार की कीमत किसी करेंसी में नहीं है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि धान नहरी पानी से लग रहा है। लोग जितना मर्जी पानी का इस्तेमाल करें, पंजाब में पानी की कमी नहीं है। भाखड़ा डेम में पानी 16 फीट अपनी एवरेज से ज्यादा चल रहा है। डेम में पानी की कोई कमी नहीं है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की : आदि कैलाश में दर्शन और पूजन करने के बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाया

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच कर आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे। वहीं पीएम मोदी सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में करीब 4,200...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने विभिन्न सेवाओं की फीस में की बढ़ोतरी

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 25 जून। विदेश यात्रा, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट...
article-image
पंजाब

4 जून को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी वोटों की गिनती : पोल एक्टिविटी मानिटरिंग सिस्टम रुम से लिया पोलिंग बूथों का जायजा

होशियारपुर, 1 जूनः   होशियारपुर जिले में लोक सभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जिले में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भय-मुक्त, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव करवाने...
article-image
पंजाब

भारी बारिश से हुए नुकसान का अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया जायजा : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा जिन किसानों को पानी के कारण नुकसान हुआ है, उन्हें सरकार जल्द ही मुआवजा देगी

गढ़शंकर, 17 जुलाई: हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर हलके के विभिन्न गांवों में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा...
Translate »
error: Content is protected !!