पंजाब पुलिस को अमृतपाल के दो साथियों की ट्रांजिट रिमांड मिली

by
डिब्रूगढ़ :  डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के सात में से दो साथियों की ट्रांजिट रिमांड पंजाब पुलिस को मिल गई है। पंजाब पुलिस की टीम अजनाला थाने पर हमले के सात आरोपियों को पंजाब लाने के लिए पिछले तीन दिन से डिब्रूगढ़ में ही डेरा डाले है।
खालिस्तान समर्थक व निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह व उसके नौ साथी पिछले दो साल से एनएसए में डिब्रूगढ़ जेल में हैं। पंजाब सरकार ने उसके सात साथियों को अजनाला थाने पर हमले के मामले में वापिस पंजाब लाकर मुकदमा चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस की एक टीम बीते तीन दिन से डिब्रूगढ़ में हैं और सातों को वापिस लाने के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
डिब्रूगढ़ अदालत ने दो आरोपी भगवंत सिंह व गुरमीत सिंह की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है। पंजाब पुलिस के अनुसार अब अन्य पांच आरोपियों को भी अदालत में पेश कर उनकी भी ट्रांजिट रिमांड की मांग की जाएगी। पंजाब पुलिस के उप महानिदेशक (सीमा क्षेत्र) सतिंदर सिंह ने कहा कि अन्य पांच आरोपी बसंत सिंह, सरबजीत कलसी, रणजीत कलसी, गुरिंदर पाल सिंह गुर्री औजला व हरजीत सिंह की भी ट्रांजिट रिमांड मिलते ही सातों को पंजाब लेकर जाया जाएगा और उन पर अजनाला थाने पर हमले का मुकदमा शुरू किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरकार की चार साल की उपलब्धियां भारी कर्ज, गैंगस्टरों और नशे का बढ़ना है : सुनील जाखड़

चंडीगढ़, 16 मार्च । पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में उसकी मुख्य उपलब्धि...
article-image
पंजाब

 वार्ड नंबर 9 के अजीत नगर में 34.77 लाख रुपए की लागत से लगा ट्यूबवेल : ट्यूबवेल के लिए जगह दान करने वाली बीबी हरपाल कौर से करवाया ट्यूबवेल का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने 

होशियारपुर, 28 फरवरी : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर के लोगों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया करवाई गई है और शहर के हर वार्ड की मांग अनुसार वहां पर विकास...
article-image
पंजाब

पिस्तौल की नोक पर बस लूटने का प्रयास, हाइवे पर ट्रैफिक जाम

लुधियाना :पंजाब की कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई है। गोलियां मार कर कत्ल, लूट-खसोट के मामले आम हो गए हैं। ताजा मिसाल लाडोवाल गांव का है। यहां दिन-दिहाड़े पिस्तौल की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 5 नए नेशनल हाईवे बनाने का हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा : विक्रमादित्य सिंह

ऊना, 25 अक्तूबर. हिमाचल सरकार ने राज्य में 5 नए नेशनल हाईवे की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को डीआरडीए...
Translate »
error: Content is protected !!