पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास के घर पर दबिश दी

by

चंडीगढ़ :   आम आदमी पार्टी के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में अब पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर दबिश दी। कुमार विश्वास ने खुद घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें को भी पोस्ट किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस मामले के तहत उनके खिलाफ केस किया गया है।
उन्होंने ट्वीट किया कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस उनके यहां आई है। एक समय मेरे द्वारा ही भगवंत मान को पार्टी में शामिल करवाया गया था। उन्होंने मान को आगाह किया कि दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब की लोगों की ताकत से खेलने दे रहे हो, वह एक दिन मान और पंजाब क धोखा देगा। विश्वास ने कहा कि देश मेरी चेतावनी को याद रखे।
ट्वीट..
सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा पार्टी में शामिल करवाए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस व्यक्ति को, पंजाब के लोगों को दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

गौरतलब है कि पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, जिसके जवाब में केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकी बताया था। केजरीवाल ने विश्वास पर तंग कसते हुए कहा था कि मैं वो स्वीट आतंकी हूं जो बच्चों के लिए स्कूल और मरीजों के लिए अस्पताल बनवाता हूं।
मोहाली में दर्ज हो रहे केस
दूसरी तरफ पंजाब पुलिस की तरफ से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी पर मोहाली स्थित साइबर क्राइम सेल में केस दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले दिल्ली भाजपा नेता तेजेन्द्र बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से विकास कार्यों पर व्यय किए जा रहे 144 करोड़ रुपएः मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग में जल शक्ति विभाग के तहत 7.65 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास रोहित भदसाली।  मंडी, 15 सितंबर। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में ‘देश के विभाजन की त्रासदी-पंजाब का विभाजन’ विषय पर पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में कॉलेज के इतिहास विभाग द्वारा भाई काहन सिंह नाभा मेमोरियल लाइब्रेरी में ‘देश...
article-image
पंजाब

कीरतपुर साहिब पुलिस थाने को राष्ट्रीय स्तर पर 8वां, पंजाब में से पहला स्थान मिला

पंजाब में अमन-कानून की व्यवस्था को कायम रखने के मद्देनज़र पंजाब पुलिस की लगन, सख़्त मेहनत और अटूट वचनबद्धता को मान्यता देते हुए, राज्य के कीरतपुर साहिब पुलिस थाने ने ”साल 2023 की सालाना...
Translate »
error: Content is protected !!