पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल : गौरव यादव को कार्यकारी डीजीपी का चार्ज सौंपते ही

by

चंडीगढ़ 5 जुलाई :
आईपीएस गौरव यादव ने पंजाब के कार्यकारी डीजीपी का चार्ज संभाल लिया है। उन्हें कार्यकारी डीजीपी लगाने के आदेश कल देर रात जारी किए गए। यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। उनके ससुर पीसी डोगरा भी पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं।
1992 बैच के आईपीएस अफसर गौरव यादव को चार्ज सौंपते ही सरकार ने पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। सुधांशु श्रीवास्तव को पंजाब का नया एडीजीपी सिक्योरिटी बनाया गया है। वहीं आईजी जतिंदर औलख एडीजीपी के तौर पर इंटेलिजेंस का चार्ज देखेंगे। इसके अलावा शरद सत्य चौहान को पंजाब पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का चार्ज सौंपा गया है। हरप्रीत सिद्धू के पास एटीएफ के डीजीपी और जेलों का चार्ज बरकरार रहेगा। कुलदीप सिंह इंटरनल विजिलेंस सैल के डीजीपी होंगे। इसी प्रकार 1988 बैच के प्रबोध कुमार जो स्पेशल डीजीपी इंटेलिजेंस थे, उन्हें अब ह्यूमन राइट्स कमीशन में लगा दिया गया है। जबकि 1989 बैच के संजीव कालड़ा को पंजाब पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन से स्पेशल डीजीपी होमगार्ड लगाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान की मौत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख : हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अपने तीन विधायक जो आंखों के डॉक्टर हैं को किसानों की देखभाल के लिए लगाया

चंडीगढ़ :    खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को किसान की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर अपने...
article-image
पंजाब

1 दिन SSP के साथ : वर्दी से प्रेरणाः टॉपर्स ने देखा पुलिस सेवा का असली चेहरा -बारहवीं के होनहार छात्रों ने एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ बिताया प्रेरणादायक दिन – अनुशासन, समर्पण और सेवा का सीखा पाठ

 होशियारपुर, 27 मई: कड़ी मेहनत और लगन से बारहवीं कक्षा में ज़िला व प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों ने आज पंजाब सरकार की विलक्षण पहल “एक दिन एस.एस.पी के साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के साथ पूरा दिन बिताया यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुलिस सेवा की कार्यशैली, अनुशासन और समाज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जघन्य हत्याकांड : बेटे ने अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी

रेवाड़ी ( हरियाणा) : जमीन बेच देने से नाराज चल रहे इकलौते बेटे ने सोमवार रात में अपने सोते हुए पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और मौके से...
article-image
पंजाब

जयपाल भुल्लर गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, 3 किलोग्राम हेरोइन व 2 पिस्तौल बरामद

जालंधर :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जयपाल भुल्लर गैंग के 1 सहयोगी को गिरफ्तार कर उनसे 3 किलोग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल बरामद की है। पुलिस के जांच से पता चला है कि रैकेट...
Translate »
error: Content is protected !!