पंजाब में अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

by
चंडीगढ़। अवैध कॉलोनियों में बिना एनओसी और बिल्डर के लाइसेंस के अब प्लॉटों की रजिस्ट्री 19 मई तक नहीं होगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू पर आधारित खंडपीठ ने वीरवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।
साथ ही पंजाब के मुख्य सचिव को हलफनामा दाखिल करने का आदेश भी दिया है। लुधियाना निवासी प्रेम प्रकाश ने एडवोकेट आयुष गुप्ता के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए बताया कि पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट के तहत अवैध कॉलोनियों को पंजीकृत करने पर पाबंदी थी।
वन टाइम सेटलमेंट के दिए गए थे निर्देश
साल 2014 और फिर बाद में 2018 में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत अवैध कॉलोनियों को पंजीकृत करने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए थे। यह तय किया गया था कि सब-रजिस्ट्रार ऐसी किसी संपत्ति को पंजीकृत नहीं करेंगे, जिसकी एनओसी नहीं होगी।
12 दिसंबर, 2019 को सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर एनओसी की बाध्यता हटा दी थी। इसे याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
याची ने अदालत में क्या कहा?
इसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी थी। मामला काफी समय से विचाराधीन था। इसी बीच गत वर्ष सरकार ने फिर से एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए एनओसी की बाध्यता कुछ शर्तों के साथ फिर हटा दी। याची ने कहा कि इस प्रकार तो अवैध कॉलोनियों की पंजाब में बाढ़ आ जाएगी।
याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि याचिका लंबित रहते पंजाब सरकार द्वारा पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रापर्टी रेगुलेशन एक्ट में किए गए संशोधन पर रोक लगाई जाए।
हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब के मुख्य सचिव को हलफनामा दाखिल करने का आदेश देते हुए यह स्पष्ट किया कि जो भी रजिस्ट्री पंजाब में होगी वह पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रापर्टी रेगुलेशन एक्ट के तहत ही होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा के दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 8 फरवरी तक बढ़ाई

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 31 जनवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में छठी कक्षा में दाखिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर.एस.एस. स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने पर खन्ना ने किया प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद

होशियारपुर, 3 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक 100 रुपये का सिक्का और एक विशेष...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी के सामने चल रहा था जिस्मफिरोशी का धंधा : पुलिस ने 24 आरोपित लोगों को किया गिरफ्तार

पटियाला। स्पेशल सेल पटियाला पुलिस टीम ने थाना अर्बन अस्टेट इलाके में स्थित मसाज और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी का अड्डा पकड़ा है। आरोपित थाईलैंड से विदेशी लड़कियां मंगवाकर जिस्मफरोशी...
article-image
पंजाब

14 फ़रवरी तक दवाइयों पर जिन्दा नहीं रह सकते डल्लेवाल : डा.सवाईमान सिंह

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरण व्रत का आज 55वां दिन है। बीती रात केंद्र के साथ मीटिंग का समय तय होने के बाद डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेना शुरू कर दिया। लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!