पंजाब में कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ, विपक्षी दलों के आरोप बेबुनियाद : बलतेज पन्नू

by

चंडीगढ़, 23 जुलाई : आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वे कथित नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देश भर में हो रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के संबंध में पंजाब सरकार पर ‘बेबुनियाद’ आरोप लगा रहे हैं।

आप’ पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दोनों विपक्षी दल भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को निशाना बनाकर छात्रों की चिंताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में पंजाब में भर्ती परीक्षा का कोई भी प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ। फरीदकोट की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रश्नपत्र लीक का मामला नहीं था, बल्कि एक उम्मीदवार ने कथित तौर पर नकल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल किया था एवं उक्त अभ्यर्थी को रंगे हाथ पकड़ने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

उन्होंने ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए जानबूझकर इस घटना को प्रश्नपत्र लीक के तौर पर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय पार्टी को उन प्रश्नपत्र लीक मामलों के बारे में बताना चाहिए जो कथित तौर पर उसके अपने कार्यकाल में हुए थे।

उन्होंने ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और दावा किया कि उसके शासनकाल में 90 से अधिक प्रश्नपत्र लीक हुए हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से परेशान होकर कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ समय पर कार्रवाई न करने के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा कि देश भर के छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी चिंताओं पर ध्यान देने के बजाय भाजपा सारा दोष विपक्ष पर मढ़ने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के मामले में भाजपा के साथ सांठगांठ कर ली है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2027 चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस की सोशल मीडिया सक्रियता पर हाईकमान की नजर, 13 वरिष्ठ नेताओं की रिपोर्ट तैयार

राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर प्रमोट करने वाले नेताओं में राजा वड़िंग, विजय इंदर सिंगला और राणा गुरजीत सिंह आगे चंडीगढ़। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच...
article-image
पंजाब

कमलदीप ने किए 3 गोल : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 4-2 से हराया

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी के प्रबंध अधीन 36वीं जे.सी.टी. पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग का मुकाबला...
article-image
पंजाब

जैजों बाढ़ हादसा : कैबिनेट मंत्री जिम्पा और सांसद डॉ. राजकुमार ने पीड़ित परिवारों को सौंपे 44 लाख रुपए की एक्स ग्रेशिया राशि के चैक

हादसे में मारे गए 11 लोगों की याद में गांव जैजों दोआबा के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया गया समागम होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 11 अगस्त को हुए गांव जैजों बाढ़ हादसे में जान गंवाने वाले...
article-image
पंजाब

गंदे पानी की निकासी का समाधान नहीं करने के चलते बीडीपीओ कार्यालय के सामने लोगों ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा के सतनोर-क्लोनी निवासियों ने उनके घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान न किये जाने के कारण ब्लाक विकास अधिकारी कार्यलय के सामने कामरेड महिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!