पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 750 ठिकानों पर की गई छापेमारी

by
चंडीगढ़  : पंजाब में ड्रग्स डीलरों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पुलिस ने शनिवार को 750 ठिकानों पर छापेमारी की. भगवंत मान सरकार इस समय पूरे राज्‍य में ‘युद्ध… नशे के विरुद्ध’ मुहिम चला रही है। इसी के तहत आज राज्य के 750 ठिकानों पर पंजाब पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें 12 हजार से ज्यादा अफसर अभियान में जुटे।  पंजाब के जहां पुलिस ने छापेमारी की, उनमें बठिंडा, फिरोजपुर, रोपड़, पटियाला, जालंधर, मोहाली और होशियारपुर शामिल है।
3 महीने में पंजाब होगा नशा मुक्‍त!
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को सभी जिले के डीसी और एसएसपी के साथ पंजाब को ड्रग्स फ्री बनाने के सख्त निर्देश दिए थे।  पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उठाए गए कदम के तहत, राज्य पुलिस ने आज सुबह काजी मंडी इलाके में ऑपरेशन कासो की शुरुआत की. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन सभी जिलों के डीसी और एसएसपी के साथ बैठक में पंजाब को 3 महीनों में नशे से मुक्त करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की।
नशा तस्करों पर नकेल
काजी मंडी में पुलिस की दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस द्वारा ऑपरेशन कासो को भारी फोर्स के साथ अंजाम दिया गया। यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नशे के तस्करों और नेटवर्क को प्रभावी रूप से नष्ट करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस ने इलाके को चारों ओर से सील कर दिया और इसके बाद घरों की तलाशी शुरू की।  इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों और लूटपाट करने वालों पर नकेल कसना था. सुबह 7 बजे से शुरू हुआ ऑपरेशन कासो 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में किया गया। पुलिस टीमों ने उन घरों की तलाशी ली, जिन पर पहले से नशे के मामले दर्ज थे या जो संदिग्ध थे। 20 से ज्यादा घरों की चेकिंग की गई। इस दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस टीमों ने किसी के उठने से पहले ही रेड शुरू कर दी थी। इस सर्च ऑपरेशन में कई थानों के एसएचओ और एरिया एसीपी सहित अन्य अफसर और कर्मचारी भी शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा: लाल चंद कटारुचक्क

वन मंत्री ने होशियारपुर की पालीथीन थैलों की फैक्ट्री का किया दौरा, पूर्णतौर पर कार्यशील फैक्ट्री में किया जा रहा है प्रति सप्ताह 3.50 टन थैलों का उत्पादन थैलों के स्तर में वृद्धि करते...
article-image
पंजाब , समाचार

हरमिलन बैंस के स्वागत में उमड़ा होशियारपुर : ठान लो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं: हरमिलन बैंस

 कैबिनेट मंत्री जिंपा, डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी  के अलावा खेल प्रेमियों ने किया हरमिलन बैंस को सम्मानित लाजवंती स्टेडियम में एशियन सिल्वर मैडलिस्ट हरमिलन बैंस का जिला ओलंपिक एसोसिएशन व जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ अधिकारियों को बिना भूमिका तलब करना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग…..NDPS मामले में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

चंडीगढ़ :  पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जिला अदालतों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बिना ठोस आधार के बचाव पक्ष के गवाह के रूप में तलब किए जाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर तीखी...
article-image
पंजाब

Change in voting date for

 Voting date for by-election changed from November 13 to November 20 Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Npvember 04 : Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Komal Mittal said that the Election Commission of India has changed the voting date for Chabbewal...
Translate »
error: Content is protected !!