पंजाब में बाढ़ से अब तक 46 मौतें : 2000 गांव डूबे, फसलें बर्बाद

by

चंडीगढ़ । पंजाब इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में है. सतलुज समेत कई नदियों के उफान और लगातार हो रही बारिश ने राज्य को दशकों की सबसे बड़ी तबाही में धकेल दिया है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक 14 जिलों में 46 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह बाढ़ साल 1988 के बाद सबसे विनाशकारी मानी जा रही है. बाढ़ का असर बेहद डरावना है। अब तक 3.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और करीब 2000 गांव पानी में डूब गए हैं. लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं और कई परिवारों का सबकुछ उजड़ चुका है।

किसानों पर सबसे बड़ी मार :  राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले किसानों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है. बाढ़ ने 18 जिलों में 1.75 लाख हेक्टेयर से अधिक खेतों की फसलें तबाह कर दी हैं. गुरदासपुर , फाजिल्का और फिरोजपुर सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं. किसानों की मेहनत की पकी हुई धान और दूसरी फसलें कुछ ही घंटों में पानी में बह गईं।

बचाव और राहत कार्य :  राज्य सरकार ने पंजाब को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं. 22000 से अधिक लोगों को NDRF , सेना और BSF की संयुक्त टीमों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. अब तक 200 से ज्यादा राहत शिविर बनाए गए हैं , जहां विस्थापित लोग ठहराए जा रहे हैं।

आने वाले दिन चुनौती भरे  : सबसे बड़ी चुनौती अब हजारों बेघर हुए परिवारों का पुनर्वास और किसानों को मुआवजा देना है. इस जल प्रलय से उबरने के लिए पंजाब को लंबे समय तक संघर्ष करना होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरुद्वारे की जमीन विवाद में चल गई गोलियां : 3 गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

फाजिल्का। जिले के गांव थेहकलंदर के गुरुद्वारा साहिब की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में 17 मई को कुछ लोगों ने प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर हवाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ ने मांगें पूरी न होने के चलते बुलाया जनरल हाउस : 15 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे जनरल हाउस

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की परेशानी एक बार फिर बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने 15 अक्टूबर को...
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने एंबुलेंस वैन व फस्र्ट एड टीम श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना की

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी अपनीत रियात ने श्री आनंदपुर साहिब में होले मोहल्ले के मौके पर फस्र्ट एड की पोस्ट लगाने के लिए एंबुलेंस वैन व फस्र्ट एड टीम को...
article-image
पंजाब

अंतरराज्यीय नाकों से अब तक 40 लाख रुपए से ज्यादा की रिकवरी, चैकिंग के दौरान 3092 क्विंटल लाहन बरामद कर की जा चुकी है नष्ट

जिला चुनाव अधिकारी व एस.एस.पी ने अंतरराज्यीय नाकों की चैकिंग की नाके पर तैनात पुलिस, अर्ध सैनिक बलों व एक्साइज विभाग की टीमों का हौंसला बढ़ाते हुए चौकसी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश...
Translate »
error: Content is protected !!