पंजाब में मंडी सिस्टम पर संकट : राइस मिलर्स और आढ़ती संगठनों के साथ कृषि मंत्री ने की अहम चर्चा

by
चंडीगढ़: पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने आज राइस मिलर्स एसोसिएशन और पंजाब आढ़ती संगठन के साथ केंद्र सरकार की नई नीतियों के ड्राफ्ट पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में दोनों संगठनों ने अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए कहा कि अगर यह नीति लागू होती है, तो पंजाब के मंडी सिस्टम और मंडी बोर्ड को बड़ा नुकसान हो सकता है।
बैठक के बाद मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने कहा, “यह बैठक बेहद सकारात्मक रही। हमने सभी पक्षों के विचार सुने हैं। पंजाब के मंडी सिस्टम को लेकर जो चिंताएं जताई गई हैं, उन पर विचार किया जाएगा। फाइनल रिपोर्ट जल्द तैयार की जाएगी।”
पंजाब आढ़ती संगठन के अध्यक्ष विजय खालड़ा ने बैठक के बाद कहा, “अगर यह ड्राफ्ट कानून बनता है, तो पंजाब की मंडियों की पहचान को खतरा हो सकता है। मंडी बोर्ड की स्थिरता पर भी असर पड़ेगा। हम इस ड्राफ्ट से संतुष्ट नहीं हैं और सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग करते हैं।”
इस बीच, पिछले 30 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह ढालेवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। कई मंत्रियों ने उनसे मुलाकात की है और उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जा रहा है।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े संदिग्धों के 14 परिसरों पर की छापेमारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पंजाब में गैरकानूनी एसोसिएशन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी की। एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में ‘गैरकानूनी एसोसिएशन’ सिख...
article-image
पंजाब

संभावित बाढ़ से निपटने के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने गांव रड़ा, टाहली व गंदूवाल में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण होशियारपुर, 14 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवक को पंजाब से चिटटा सप्लाई करने वाला सप्लायर गिरफतार : हरोली पुलिस ने पंजाब के देनोवाल गांव मे जाकर तडके दविश देकर उठाया सप्लायर

हरोली : पुलिस थाने के तहत पडने वाली पुलिस चौकी टाहलीवाल के अनंर्गत गांव भडियारा के पास SI गुरधियान के नेतृत्व मे पुलिस ने दो दिन पहले एक युवक विकास कुमार को 5.72 ग्राम...
article-image
पंजाब

महिला ने मां और बेटे समेत किया सुसाइड : तीनों की मौत से इलाके में मचा हड़कंप

मलेरकोटला :पंजाब के मलेरकोटला  में एक ही परिवार के 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। जानकारी मुताबिक  विधवा महिला, उसकी बुजुर्ग मां और 9 साल के बेटे ने जहर निगल लिया। मृतकों की पहचान...
Translate »
error: Content is protected !!