पंजाब में शांति स्थापना के लिए भाजपा की सरकार आवश्यक : खन्ना

by

कहा, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पंजाब में भी कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत
होशियारपुर, 16 अक्टूबर  : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं ने आम जनता के मन में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और पंजाब में शान्ति स्थापना के लिए भाजपा सरकार की स्थापना आवश्यक है।
खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने की दिशा में जनता को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें अपराधियों के मन में कानून का भय हो और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश की प्रगति के लिए शांतिपूर्ण वातावरण, मजबूत कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हैं। जब लोगों को सुरक्षित माहौल मिलता है, तभी व्यापार, उद्योग, रोजगार और विकास की गतिविधियों को गति मिलती है। खन्ना ने कहा कि पंजाब की जनता बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षित भविष्य की अपेक्षा रखती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को भी उत्तेर प्रदेश की तर्ज पर पंजाब की बागडोर भाजपा को सौंपनी चाहिए ताकि पंजाब में पुन : अमन शान्ति, खुशहाली और विकास का संचार हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोग गिरफ्तार : मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन, दूसरे हवालाती से मोबाइल फोन बरामद

अमृतसर : अमृतसर में स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय जेल के अंदर अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात कार्रवाई करते...
article-image
पंजाब , समाचार

208 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान : शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखेदव के शहीदी दिवस को समर्पित उपकार एजूकेशन एंड चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा खूनदान कैंप लगाया

गढ़शंकर। जिला रैड क्रास सुसायिटी के सहयोग से उपकार एजूकेशन एंड चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखेदव के शहीदी दिवस को समर्पित खूनदान कैंप योकोहामा होटल में लगाया गया। जिसमें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुनाव के समय नुक्कड़-नुक्कड झूठ बोलने वाले चुपचाप आते और चले जाते – दस गारंटियों के नाम पर प्रदेशवासियों को ठगने वाले अब नेताओं से भी नहीं मिल रहे : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लोग न कांग्रेस आलाकमान का खटाखट भूले हैं न ही पहली कैबिनेट का वादा एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के...
article-image
पंजाब

कोरोना वायरस: एस.एस.पी की ओर से स्वास्थ्य प्रोटोकाल में लापरवाही न अपनाने की अपील

कोरोना से बचाव के लिए जिला पुलिस की ओर से 24 घंटे में 55 जागरुकता बैठकें, हिदायतों का उल्लंघन करने पर 2 मैरिज पैलेस सहित 38 मामले दर्ज, 190 चालान : नवजोत सिंह माहल...
Translate »
error: Content is protected !!