पंजाब में 4 जगहों पर रेड : खालिस्तानी और गैंगस्टर केस में एनआईए का बड़ा एक्शन

by

खालिस्तानी और गैंगस्टर के संगठन से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए  की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. एनआईए की टीम ने शुक्रवार (20 सितंबर 2024) को पंजाब में चार जगहों पर छापा मारा है. खालिस्तान समर्थक और उससे जुड़े कई गैंगस्टर/आतंकियों के कनेक्शन मामले में पिछले साल 2023 में एनआईए मुख्यालय में केस दर्ज किया गया था. तब एनआईए ने पंजाब समेत कई अन्य इलाकों में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

पिछले दिनों कुलवंत सिंह का नाम आया था सामने   :  जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के मोगा स्थित बिलासपुर में रहने वाले कलवंत सिंह के यहां भी छापा मारा गया है. कुछ समय पहले एनआईए ने जब कुछ आरोपियों से पूछताछ की थी तब कुलवंत सिंह का नाम सामने आया था. कुलवंत सिंह पर कई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.

कौन है कुलवंत सिंह :   एनआई की टीम जिस कुलवंत सिंह के घर पर रेड मारने पहुंची है .वह रामपुरा में एक सीमेंट फैक्टरी में ट्रक ड्राइवर है. जानकारी के मुताबिक, कुलवंत सिंह सोशल मीडिया पर खालिस्तान के संबंध में पोस्ट शेयर करता था. इसी मामले में एनआईए की टीम जांच कर रही है.

इससे पहले भी छापा मार चुकी है एनआईए की टीम :   एनआईए की टीम इससे पहले भी पंजाब में इस मामले में छापा मार चुकी है. इसी साल 12 मार्च को को एनआईए की टीम ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के 30 ठिकानों पर छापा मारा था. NIA के पास इनपुट है कि इन चार राज्यों में कई बदमाश ऐसे हैं जो लॉरेंस बिश्नोई और उसके जैसे ही गैंगस्टर्स के साथ जुड़े हैं. एजेंसी को सूचना मिली है कि इसमें से कुछ गैंगस्टर का खालिस्तानी संगठनों से भी कनेक्शन है और ये लोग उनकी मदद भी करते हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

25 वर्षीय युवक का शव गली सड़ी अवस्था मे बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव पनाम के निकट नहर की पटड़़ी पर एक 25 वर्षीय गली सड़ी अवस्था में नहर की पटड़़ी पर मिला मिला जिसके शव में कीेड़े पड़ गए थे। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

पंजाब में शिक्षा में डिजिटल क्रांति: AI पाठ्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़ : भारत में जहां शिक्षा प्रणाली पारंपरिक ढांचे में बंधी हुई है, वहीं पंजाब ने डिजिटल युग की ओर तेजी से कदम बढ़ाते हुए सभी को चौंका दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर इलाके में अवैध मिट्टी माफिया हुआ बेलगाम, अवैध खनन जोरों पर : निमिशा मेहता

गढ़शंकर, 14 जून  – गढ़शंकर हलके में मिट्टी माफिया द्वारा अंधाधुंध खनन के मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि इस समय हलके में मिट्टी माफिया गिरोह द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!