डीएसपी पर ड्रग सप्लायर्स की मदद करने के आरोप में केस दर्ज

by

चंडीगढ़ :   पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर डीएसपी वविंदर कुमार महाजन के खिलाफ भ्रष्ट गतिविधियों में ड्रग सप्लायर्स की मदद करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने आज दी। इस संबंध में भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम की धारा 7 और 8 तथा एनडीपीएस अधिनियम की धारा 59 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, जो किए गए अपराधों की गंभीरता और पद के दुरुपयोग को उजागर करती है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 1.98 करोड़ अल्प्राज़ोलम गोलियां और 40 किलोग्राम कच्ची अल्प्राज़ोलम ज़ब्त करने संबंधी मामले में दर्ज केस की ताजा जांच के बाद अपने ही रैंक में भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए डीएसपी के पद पर तैनात वविंदर कुमार महाजन और उसका साथी अखिल जय सिंह निवासी लखनऊ, रिश्वतखोरी की एक चौंकाने वाली योजना में शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी ने विधानसभा में हलके मेंरिक्त पदों का मामला जोरदार ढंग से उठाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक चौ. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने चल रहे पंजाब विधान सभा के इजलास दौरान हलके में विभिन्न रिक्त पदों विशेष रूप से पंचायत सचिवों के...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला आया सामने : पुलिस कमिश्नर का सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार

हुबली : कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी हुबली में रोड शो कर रहे थे। इस के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डाला पर बड़ा खुलासा : रखता है कई हाईटेक हथियार, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. कनाडा में अर्श डाला के पास से कई हाइटेक हथियार बरामद कनाडा पुलिस ने किए बरामद किए हैं. सूत्रों के मुताबिक,...
Translate »
error: Content is protected !!