पंजाब में 5 IAS अधिकारियों के तबादले…. कई को अतिरिक्त जिम्मेदारियां

by

अमित तलवार बने पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एमडी, विनय बुबलानी को रूपनगर मंडल का अतिरिक्त प्रभार

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में श्रम, राजस्व, स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास और सहकारिता विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

आदेशों के अनुसार, 1994 बैच के आईएएस अधिकारी धीरेंद्र कुमार तिवारी को श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से आबकारी, सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी है।

2008 बैच के आईएएस अधिकारी विनय बुबलानी, जो वर्तमान में पटियाला मंडल के कमिश्नर हैं, को रूपनगर मंडल के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव भी नियुक्त किया गया है।

2011 बैच की आईएएस अधिकारी दीप्ति उप्पल को विशेष सचिव, स्थानीय सरकार के साथ पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक-सह-सीईओ और पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। वह राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव का कार्यभार भी संभालेंगी।

2013 बैच के आईएएस अधिकारी अमित तलवार को पंजाब राज्य सहकारी बैंक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह विशेष सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत के पद के साथ ड्रग्स एवं जाति जनगणना के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे। वहीं, संयम अग्रवाल को सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक पद से मुक्त कर दिया गया है।

इसी तरह 2018 बैच के आईएएस अधिकारी टी. बेनिथ को अतिरिक्त सचिव, राजस्व एवं पुनर्वास के साथ पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सरकार के इस फेरबदल को विभिन्न विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के पुनर्निर्धारण के तौर पर देखा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वच्छ व सुरक्षित दीवाली मनाएं शहरवासी : मेयर सुरिंदर कुमार

होशियारपुर, 11 नवंबर : नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार ने शहरवासियों को दीवाली के पावन पर्व की बधाई देते हुए अपील की कि वे इस दीवाली के पवित्र त्यौहार को स्वच्छ और...
पंजाब

पेशगी जमानत पटीशन रद्द : डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण रोड़ी, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुरा तथा कुलवंत सिंह पंडोरी की

तरनतारन : 14 सितम्बर जिला तरनतारन में जुलाई 2020 में जहरीली शराब से हुई मौतें के मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा जिला प्रबंधकीय कांप्लैक्स के समक्ष दिए गए धरने को लेकर अदालत में...
article-image
पंजाब

युवक की दोनों कलाइयां तेजधार हथियारों से काटी और 25 हजार लूट क्र फरार : घायल को चंडीगढ़ किया गया रेफर

खन्ना :  खन्ना से बीती रात लूट की दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बता दें कि, रात करीब साढ़े आठ बजे खन्ना जिले के गांव बालियो के पास मोटरसाइकिल सवार एक...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में अध्यापकों का समर्थ तहत प्रशिक्षण कैंप लगाया 

गढ़शंकर, 20 मार्च: पंजाब शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल ऑफ एमिनैंस गढ़शंकर में मिशन समर्थ तहत गणित, पंजाबी तथा अंग्रेजी पढ़ाने वालों अध्यापकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। फेज-3 तहित...
Translate »
error: Content is protected !!