पंजाब यूनिवर्सिटी के केंद्रीकरण का विरोध कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज कार्रवाई के प्रति रोष

by

गढ़शंकर :
केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति-2020 तथा पंजाब यूनिवर्सिटी पर केंद्रीय कानून लागू करने के विरोध में 10 छात्र संगठनों के प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत मोहाली से चंडीगढ़ की तरफ बढ़ रहे काफिले पर पंजाब पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने कड़ा रोष व्यक्त किया है।
डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार एवं वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय कानून लागू किए जाने का विरोध कर रहे विद्यार्थियों के प्रति धक्केशाही को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब तथा पंजाबियत की सांझा विरासत पंजाब यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार के निजीकरण एजैंडे से बचाने के लिए होने वाले किसी भी संघर्ष में उनका सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के मुलाजिमों पर पंजाब सेवा नियमों को हटा कर केंद्रीय नियम के अधीन किया गया, डैम सुरक्षा एक्ट द्वारा पंजाब के जल स्रोत पर केंद्रीय कंट्रोल बढ़ाना तथा पंजाब में बीएसएफ का दायरा अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 50 किलोमीटर तक लेने की कार्रवाई से केंद्रीय सत्ता को बढ़ावा दिया गया।
इस मौके पर डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रांतीय नेता राजीव बरनाला, गुरप्यार कोटली, बेअंत फूलेवाला, जगपाल बंगी, रघुवीर भवानीगढ़, जसविन्द्र ओजला, दलजीत सफीफुर एवं पवन कुमार विशेष तौर पर मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर व सैला खुर्द मंडी में गेहूं खरीद का लिया जायजा

गढ़शंकर, 15 अप्रैल : डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आज दाना मंडी गढ़शंकर और सैला खुर्द में गेहूं की खरीद की समीक्षा करते हुए खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को...
article-image
पंजाब

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में झूठ फैला रही हैं पंजाब विरोधी ताकतें : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबवासियों से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा हर परिवार के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में पंजाब विरोधी ताकतों द्वारा किए जा रहे...
article-image
पंजाब

लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी का पक्का मोर्चा 31वें दिन में पहुंचा

गढ़शंकर l बीत इलाके के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण के खिलाफ तथा गांव की सडक़ से निकलते भारी वाहनों, टिप्परों के खिलाफ लगाया गया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ : कुल्लू से हेलीकॉप्टर की उड़ान प्रातः 9.00 बजे संचालित होगी, 9.10 पर मंडी, 9.45 पर पहुंचेगी चंडीगढ़

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास ‘ओकओवर’ से मंडी-चंडीगढ़ तथा कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के बीच रोज़ाना चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। भारत सरकार की क्षेत्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!