पंजाब विधानसभा में AAP सरकार ने विश्वास मत जीतकर साबित किया बहुमत

by

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी  ने सफलतापूर्वक अपना फ्लोर टेस्ट पास कर लिया।

इस शक्ति परीक्षण में 94 में से 88 विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोट दिया, जिससे पूर्ण बहुमत साबित हुआ। इस दौरान 4 विधायक सदन में उपस्थित नहीं थे, जबकि लालजीत सिंह भुल्लर और हरमीत सिंह पठानमाजरा जेल में बंद होने के कारण वोटिंग में शामिल नहीं हो सके। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के विधायक भी इस फ्लोर टेस्ट के समय सदन में मौजूद नहीं थे।

विधानसभा में डोप टेस्ट की मांग से बढ़ा विवाद

डोप टेस्ट की मांग के चलते विधानसभा का माहौल अचानक गरम हो गया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने स्पीकर को पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी विधायकों का डोप टेस्ट कराने की मांग की। हालांकि, स्पीकर ने इस प्रस्ताव को तुरंत ठुकरा दिया, जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

सीएम मान और कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक

सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस विधायकों के बीच जमकर बहस हुई। सीएम मान ने कांग्रेस विधायकों पर सदन में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर तंज कसा। इसके बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के बैठने के तरीके पर विवाद खड़ा हो गया, जिससे दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। इस बवाल के बाद कांग्रेस के सभी विधायक सदन से वॉकआउट कर गए। फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि वह इस सफलता की कॉपी राष्ट्रपति के पास ले जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज ,होशियारपुर में बसंत पंचमी का धूम-धाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के  मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में बसंत पंचमी के शुभ...
article-image
पंजाब

3 तस्कर गिरफ्तार : 4 विदेशी पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, 7 मैगजीन, 55 कारतूस और 2 बाइक बरामद

अमृतसर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बुधवार सुबह नशा और हथियार तस्करों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से चार विदेशी पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, सात मैगजीन,...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया

गढ़शंकर :22 जुलाई: परमजीत सिंह हीर की स्मृति में तीसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर में गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास जी में आयोजित किया गया। विशेष रूप से शामिल हुए...
article-image
पंजाब

बाइक-एक्टिवा टक्कर में बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल

गढ़शंकर  ।22 मई  : बीती रात होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर डांसीवाल गांव के पास रवि ढावे के नजदीक बाइक-एक्टिवा में टक्कर हो गई। इस टक्कर में घायलबाइक सवार युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!