पंजाब श्रद्धालु ने मां को भेंट किया 25 तोले सोने का मुकुट व टीका

by

चिन्तपूर्णी : विश्व विख्यात मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार सुबह आरती के समय पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी पर लगभग 25 तोले सोने का मुकुट व टीका मां के चरणों में अर्पित किया।

मंदिर पुजारी संदीप कालिया ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिपूर्वक पूजा करवा कर सुबह आरती के समय मुकुट ब टीका मां की पावन पिंडी के चरणों में सुशोभित किया।

पुजारी संदीप कालिया ने बताया कि श्रद्धालु पंजाब राज्य से संबंध रखता है और उन्होंने अपना नाम ना बताने के लिए कहा है। मां के चरणों में यह गुप्त दान श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है। मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालु की गहरी आस्था और श्रद्धा समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक कारीगरी से तैयार किया गया सोने का मुकुट मां की पावन पिंडी को आती सुशोभित कर रहा है।

बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों से मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धा श्रद्धालुओं द्वारा अनेक ऐसे गुप्त दान किए हैं जो कि उनकी माता के प्रति भक्ति श्रद्धा भाव को व्यक्त करते हैं और माता के प्रति विश्वास को और गहरा बनाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पंजीकृत कामगार को 60 वर्ष पूर्ण होने पर तीन हज़ार रूपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना पर बैठक आयोजित ऊना 07 मार्च: प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में असंगठित कामगारों के कल्याण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं आवागमन पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध : मुकेश रेपसवाल

ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश एएम नाथ। चम्बा : जिला दंडाधिकारी चम्बा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम...
पंजाब

सोनी परिवार द्वारा लगाया जा रहा मिनी जंगल शहरवासियों के लिए वरदान साबित होगा: सचदेवा असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल को शहरवासियों के लिए एक वरदान बताया गया है। यह बात समाजसेवी एवं फिट बाइकर क्लब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने मौके पर पहुंचकर पौधारोपण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि अब तक इस ज़मीन पर 2000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि आज के समय में अपनी करोड़ों रुपये की ज़मीन समाज की भलाई के लिए समर्पित करने वाले लोग बहुत कम हैं, लेकिन संदीप सोनी ने जो मिसाल कायम की है, वह लोगों को लंबे समय तक याद रहेगी। उन्होंने बताया कि लगभग दो वर्षों में यह मिनी जंगल पूरी तरह तैयार हो जाएगा, जिससे न केवल शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी बल्कि लोग यहां आकर प्रकृति का आनंद भी ले सकेंगे। सचदेवा ने आगे कहा कि विकास के इस युग में जहां हमारा समाज आगे बढ़ रहा है, वहीं पर्यावरण लगातार बिगड़ रहा है, जिससे बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में साफ और शुद्ध हवा की आवश्यकता सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, और यह जंगल इस ज़रूरत को पूरा करेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोनी परिवार द्वारा इसके अलावा लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग देना और गांव बजवाड़ा में एक फुटबॉल ग्राउंड बनाना भी एक बड़ा योगदान है। जिस ज़मीन पर यह फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है, वह भी संदीप सोनी द्वारा दान की गई है। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि सोनी परिवार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर जनरल जे.एस. ढिल्लो, डॉ. सुखदेव सिंह ढिल्लो, डॉ. अरविंद सिंह धूत, अमरदीप सिंह, डी.पी.ई. सतिंदर कुमार, प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा, कुंदन सिंह कालकट आदि गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

असालामाबाद के अजीत नगर में लगाए जा रहे हैं पौधे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:. स्थानीय अजीत नगर, असलामाबाद में गांव बजवाड़ा के एन.आर.आई. संदीप सोनी द्वारा अपनी 3 एकड़ ज़मीन पर लगाए जा रहे मिनी जंगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना के हैलीकाॅप्टर ने भरमौर हैलीपैड से भरी उड़ान, पठानकोट पहुंचाए 4 मणिमहेश यात्रियाें के शव

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा के दौरान मारे गए लोगों के शवों को परिजनों तक पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को 4 शवों को भरमौर से निकाला गया। ये शव...
Translate »
error: Content is protected !!