पंजाब सरकार के साथ बैठक के बाद किसानों का बड़ा बयान : उगराहां ने कहा किसान मजदूरों को कर्ज से मुक्ति दिलाई जाए

by

चंडीगढ़।  पंजाब सरकार द्वारा बनाई जा रही कृषि नीति को लेकर उगराहां संगठन के साथ आज अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा कि उन्होंने पंजाब सरकार के सामने कुछ सुझाव रखे हैं, जिसमें उन्होंने मांग की है कि धान का रकबा कम करने के सुझावों के साथ-साथ किसानों को आर्थिक मदद भी दी जाए।

किसानों और मजदूरों को 58 वर्ष की आयु पर 10,000 रुपए की निश्चित मासिक पेंशन दी जाए। किसानों की फसल में आढ़तियों की मध्यस्थता खत्म की जाए और सरकार सीधे किसानों से फसल खरीदे। मनरेगा के तहत परिवार के जितने भी बालिग सदस्य है, सभी को साल भर काम दिया जाएं। कृषि में जितनी भी अनावश्यक मशीनरी आई, जिसने किसान मजदूरों का उजाड़ा किया है, को खत्म किया जाएं। पत्रकारों से बात करते हुए किसान नेता जुगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि हमने पंजाब सरकार के सामने अपने सुझाव रख दिए हैं, अगला फैसला सरकार को लेना है। उन्होंने कहा कि पहले मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष करना होगा और फिर उन्हें लागू कराने के लिए। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि किसान मजदूरों को कर्ज से मुक्ति दिलाई जाए।

कृषि मंत्री ने क्या कहा :   किसानों के साथ बैठक के बाद पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने पंजाब भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी किसान नेताओं के साथ सहज माहौल में बातचीत हुई, जिसमें कृषि नीति से जुड़े सुझावों और विचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर के बाद पंचायत चुनाव के बाद और सुझावों पर चर्चा की जाएगी ताकि कृषि नीति को अंतिम रूप दिया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 दोस्त जिंदा जले और सभी की मौत-कार जली, ट्रक चालक गंभीर : दसूहा के पास कार व ट्रक की टक्कर में जोरदार धमाके के बाद कार में लगी आग

दसूहा : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दसूहा के में उच्ची बस्सी के पास देर रात एक कार  ट्रक  से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब

स्पैशल बच्चों को आत्म निर्भर बनाने के लिए रैडक्रास सोसायटी का अनूठा प्रयास : 8 स्पैशल बच्चों को ढाई महीने ट्रेनिंग के बाद सौंपी गई कैंटीन

होशियारपुर, 21 दिसंबर :   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से स्पैशल बच्चों के लिए शुरु किए गए एक अनूठे प्रोजैक्ट ‘विंग्स’ का उद्घाटन किया, जिसके अंतर्गत...
article-image
पंजाब , समाचार

गुरुद्वारा सिंघ सभा गढ़शंकर में 21 विशेष गुरमति समागमों की लड़ी का 15 गुरमति समागम संपन्न

गढ़शंकर, 8 अक्टूबर : गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी व गुरु की रसोई नवांशहर द्वारा धन धन गुरु नानक देव जी महाराज का 554व प्रकाश पर्व जोकि 4,5 व 6 नवंबर को जिला स्तर...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई के दो इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को दो माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश

चंडीगढ़। जेल से लॉरेंस बिश्नोई के दो इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को दो माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। इसके साथ...
Translate »
error: Content is protected !!