पंजाब सरकार पर सुखजिंदर रंधावा का आरोप… विजिलेंस ब्यूरो बना एक्सटॉर्शन का अड्डा

by

मोहाली, 12 मई :  पंजाब के मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय पर सीबीआई ने छापेमारी की है। कथित रिश्वत मामले को लेकर पंजाब विजिलेंस मुख्यालय में यह छापेमारी की जा रही है।

इस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सासंद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पहली बार पंजाबियों का सिर शर्म से झुक गया है। एक तरफ सीएम खुद कहते हैं कि भष्ट्राचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलेरेंस की नीति है, वही दूसरी तरफ आज ऐसी चीजे देखने को मिल रही हैं।

कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, “मेरी राय में, भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि विजिलेंस विभाग का मुख्य दफ्तर, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने के लिए दिन-रात 24 घंटे चौकस रहने का दावा करता है, आज खुद ही छापे की जद में आ गया है।”

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की इतिहास में आज पहली बार पंजाबियों का सिर शर्म से झुक गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद कहते हैं कि उनके यहां भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है, लेकिन उनके विभाग में, उनके अधीन चल रही विजिलेंस डिपार्टमेंट में खुलेआम भ्रष्टाचार का धंधा चल रहा है। यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि विजिलेंस विभाग, जो भ्रष्टाचार की जांच के लिए बनाया गया था, आज खुद भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। यह विभाग अब एक्सट्रोशन का अड्डा बन चुका है। अधिकारी और राजनीतिक लोग निर्दोष लोगों को डराते-धमकाते हैं और उनसे पैसे ऐंठते हैं। पंजाब में आज विजिलेंस विभाग गैंगस्टरों का एक्सट्रोशन सेंटर बनकर रह गया है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री साहब को जवाब देना चाहिए कि जब उनका अपना विभाग ही इस कदर लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, तो जीरो टॉलरेंस का दावा किस मुंह से करते हैं? पंजाब की जनता अब इस भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रीगैबलिन कैप्सूल की बिना प्रिस्क्रिप्शन के बिक्री पर रोक लगाने के आदेश किए जारी : बिना लाइसेंस के रखने, मंजूरशुदा मात्रा से अधिक रखने व बेचने पर भी रहेगी पाबंदी

होशियारपुर, 02 सितंबर :   जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में प्रीगैबलिन कैप्सूल को बिना लाइसेंस के...
article-image
पंजाब

मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा : बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू

चंडीगढ़ :  जेल में गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू की ओर से उनके वकील ने दलील दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने सीएम योगी को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ग्रिफ्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ को धमकी देने वाले युवक शमीम उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की पुलिस ने ग्रिफ्तार कर लिया है । जानकारी के मुताबिक, आरोपी शमीम प्रयागराज के...
article-image
पंजाब

गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सैंसियां में वार्षिक कुश्ती करवाई : समीर ने जीती झंडी की कुश्ती

गढ़शंकर, 29 अगस्त: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां में धन धन गूगा जाहर पीर की मजार पर वार्षिक कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें समीर बस्ती सेंसियां ​​देनोवाल खुर्द ने झंडी की कुश्ती जीतकर...
Translate »
error: Content is protected !!