पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका : लतीफपुरा में निर्दोष गरीब परिवारों का उजाडऩे व जीरा में संघर्ष कर रहे लोगो पर पुलिसिया दमन के खिलाफ रोष रैली

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर में विभिन्न जनतक संगठनों दुारा लतीफपुरा, जालंधर में निर्दोष गरीब परिवारों का पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन दुारा उजाडऩे तथा जीरा में शराब फैकट्री दुारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगो पर पुलिस दुारा की जा रही दमन की कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय बस स्टैंड पर रोष रैली की और रोष रैली के बाद शहर में रोष मार्च करते हुए बंगा चौक पर पहुंच कर पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान विभिन्न व्क्ताओं ने लतीफपुरा में गरीब परिवारों को दोबारा बसाने की मांग करते हुए गरीब परिवारों को उजाडऩे वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मैहिंदवानी में हिमाचल के गोंदपुर जयचंद में लगे उद्योग दुारा प्रदूषण फैलाने के खिलाफ लगे पक्के र्मोचे को खतम करवाने के लिए प्रशासन व सरकार के नुमाईदों ने जा वायदे किए थे और अश्वासन दिलाए थे। उन्हें पूरा करने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, रामजी दास चौहान, मखन सिंह बाहिदपुर, शिगारा राम भज्जल, पूर्व सरपंच कुलभूशन कुमार, सतपाल लट्ठ, पूर्व सरपंच दविंद्र राणा, सुच्चा सिंह सतनौर, हरमेश ढेसी, कुलविंदर चाहल, कुमेश कुमार, बलवान खानपुरी, जोगिंद्र कुल्लेवाल, हरभजन अटवाल, बीबी सुभाष मट्टू, अच्छर सिंह बिल्ड़ों, शेर जंग बहादार, रविंद्र नीटा, गुरनेक सिंह भज्जल, रमेश लाल सरपंच, सतपाल, तलविंदर सिंह हीर व जगदीप राय ने संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव ड्यूटी के बहाने स्कूलों से कंप्यूटर टीचरों को बुलाया और एस.डी.एम. कार्यालयों में उनसे क्लर्क का काम गलत बात : डीटीएफ

गढ़शंकर : चुनाव विभाग ने चुनाव ड्यूटी के बहाने शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के वास्तविक काम से हटा कर एसडीएम कार्यालय में क्लर्क के काम पर पर लगा दिया। यह शब्द डीटीएफ के...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल

तरनतारन :  बठिंडा-तरन तारन नेशनल हाईवे स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे एक शादी समारोह में अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। विवाह...
article-image
पंजाब

बेसुध मिली युवती : झूमते हुए बोली, मोगा की हूं

लुधियाना  :  लुधियाना में सुबह सैर पर निकले लोगों को खाली प्लॉट में एक युवती बेसुध पड़ी मिली। लोगों ने युवती को संभालने के साथ ही समाजसेवी संदीप शुक्ला को सूचित किया। उसके हाथ-पैरों...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में चल रहा 10वां विशाल भंडारा छठे दिन में प्रवेश: डॉ अशोक पराशर

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!