पंजावर-बाथड़ी सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते यातायात अस्थायी रूप से बंद, ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 21 नवम्बर। पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर (आरडी 32/350) स्थित आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 21 नवम्बर, 2025 से आगामी आदेशों तक बंद रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वाहनों को वैकल्पिक मार्ग पालकवाह-ललड़ी-नंगल कलां-जटपुर रोड पर डायवर्ट किया गया है।
उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के अंतर्गत यह आदेश जारी करते हुए कहा कि यह आदेश किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के मध्यनज़र जारी किए गए हैं।
उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेकेड पार्टी में पहुंचीं इंडियन एक्ट्रेस : 20 मिनट में ही भागी : फिर बोली मुझे किसी के प्राइवेट पार्ट्स नहीं देखने

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति यूरोप में वेकेशन मना रही है। हाल ही में उन्होंने जर्मनी के बर्लिन में ‘नेकेड पार्टी’ अटेंड की. एक्ट्रेस ने इस पार्टी के बारे में बात की है और अपना खराब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला…. अब 14 जुलाई को होगा मतदान

योगेश चौहान :  अर्की- नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को निर्धारित चुनाव नहीं हो सका। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल सात पार्षदों में से केवल कांग्रेस समर्थित तीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से कनाडा तक…एपी ढिल्लों की नेट वर्थ उड़ा देगी आपके होश, बादशाह से दोगुनी है दौलत

मशहूर सिंगर, राइटर और रैपर एपी ढिल्लों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एपी ढिल्लों की नेट वर्थ आपके होश उड़ाकर रख देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह से भी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित

चंडीगढ़ पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित पुनीत महाजन । चंडीगढ़ :  पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की एक गेट मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!