पट्टा ब्लॉक की नौ पंचायतों में पहले चरण का मतदान हुआ पूरा : 83 प्रतिशत हुआ मतदान

by

पट्टा मेहलोग, 26 मई (तारा) :  पंचायती राज चुनावों के तहत मंगलवार को विकास खंड पट्टा की गुल्लरवाला, भटोलीकलां, सौड़ी, साईं, हरिपुर संधोली, बड़लग, जाड़ला, घड़सी तथा जगजीतनगर पंचायतों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विकास खंड पट्टा के खंड विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी कुलदीप सिंह ने हरिपुर सांडोली, गुल्लरवाला, भाटोलीकलां, साईं तथा सौड़ी पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया, पेयजल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने हेतु पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। प्राप्त सूचना के अनुसार ब्लॉक की पहले चरण में 9 पंचायतों में 82.84 प्रतिशत मतदान हुआ है जिनमें सबसे अधिक गुल्लरवाला पंचायत में 91 प्रतिशत व सबसे कम जगजीतनगर में 59 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके अतिरिक्त बीडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने मतदान से एक दिन पूर्व बड़लग, जाड़ला, घड़सी तथा जगजीतनगर पंचायतों के मतदान केंद्रों का भी दौरा कर चुनाव तैयारियों का निरीक्षण किया था तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए थे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला तथा पूरे दिन मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में जारी रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान 25 फरवरी को

सोलन :  सोलन ज़िला के चार विकास खण्डों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन 8, 9 व 12 फरवरी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समृद्ध हिमाचल-2045” के लिए आम जनता से सुझाव आमंत्रित : ऑनलाइन भागीदारी के माध्यम से बनाएं हिमाचल का उज्ज्वल भविष्य

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 अगस्त। उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सुनहरे भविष्य के निर्माण में आम नागरिक भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार द्वारा शुरू की गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

27 साल की युवती से 19 साल के युवक ने 13 दिन तक दुष्कर्म किया : आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

पटियाला : पटियाला मे स्तय 27 वर्षीय युवती से 19 वर्ष के युवक द्वारा पटियाला में बहन को मिलाने के बहाने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाकर वहां 13 दिन तक दुष्कर्म करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर 2,000 करोड़ रुपये का बोझ घटेगा

अमित शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में हिमाचल की बड़ी जीत, किशाऊ परियोजना को मिली नई गति सुक्खू की मजबूत पैरवी रंग लाई, 422 मेगावाट किशाऊ बांध निर्माण का मार्ग प्रशस्त एएम नाथ। नई...
Translate »
error: Content is protected !!