पट्टा ब्लॉक में नामांकन शुरू, पहले दिन 138 उमीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र किये दाखिल

by

पट्टा मेहलोग, 7 मई (तारा) : पंचायती राज चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन, यानी 7 मई 2026 को विकास खंड पट्टा में विभिन्न पदों के लिए उत्साहजनक नामांकन देखने को मिले। रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारी पट्टा द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार,7 मई 2026 को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन विकास खंड पट्टा में कुल 138 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए के लिए 37 उम्मीदवार, उप-प्रधान पद के लिए 32 उम्मीदवार और वार्ड सदस्यों के लिए 69 उम्मीदवार शामिल हैं। लिंग आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पंचायत स्तर पर कुल आवेदकों में 82 पुरुष और 56 महिलाएं हैं। इसके अतिरिक्त, पंचायत समिति सदस्य के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है जिनमें 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं।

और जिला परिषद के लिए 2 नामांकन मंधाला वार्ड से 1 पुरुष उम्मीदवार और दाड़वा वार्ड से 1 महिला उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने बद्दी में प्रभावितों के बचाव के सम्बन्ध में किए उचित दिशा-निर्देश जारी

सोलन (बद्दी )  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के नालागढ़ के बद्दी में आग लगने के कारण एन.आर. एरोमा कम्पनी में हुई दुःखद घटना का जायज़ा लिया और प्रभावितों के बचाव...
हिमाचल प्रदेश

सडक़ दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल

अंब : अंब-नैहरियां मार्ग पर दोसडक़ा मुख्य मार्ग पर हुई सडक़ दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। मृतक चालक की पहचान कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने छात्राओं से किया संवाद…..रंगरिक में नए बालिका छात्रावास के लिए 2 करोड़ रुपये देगी सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

 स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा; मंजुश्री में सुनीं जनसमस्याएं एएम नाथ।  काजा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोवंश के अवशेष मिलने पर चंबा में बवाल, बाजार बंद : पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की, भारी पुलिस बल तैनात……पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, मुख्य चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ एएम नाथ।  चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सिल्लाघ्राट क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना को लेकर बुधवार को जमकर...
Translate »
error: Content is protected !!