पति की हत्या : पत्नी ने फावड़े से पति के सिर पर कई वार किए, वारदात के बाद महिला बच्चों को छोड़कर वहां से फरार

by

जालंधर : दिवाली की रात में थाना लांबड़ा के गांव ललिया खुर्द में झगड़े के बाद गुस्साई पत्नी ने फावड़े से हमला कर पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मस्सी मसूर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना गांव वासियों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद थाना लांबड़ा के एसएचओ अमन सैनी और जालंधर देहात पुलिस की सीआईए की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। क्राइम सीन पर बच्चे पहले से मौजूद थे। सुबह सुबह फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि जांच में पता चला कि देर रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने फावड़े से पति के सिर पर कई वार किए और वारदात के बाद महिला बच्चों को छोड़कर वहां से फरार हो गई। सिर पर चोट लगने के कारण व्यक्ति का काफी खून बह गया था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस फरार चल रही पत्नी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार कई साल पहले झारखंड से आया था और जालंधर के लांबड़ा में किसान के पास काम कर रहा था। यह परिवार 3-4 साल बाद घर जाता है। फिर 6 माह वहां रहने के बाद दोबारा आकर किसान के पास काम करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया लंगेरा-भांदल सलूनी सड़क का निरीक्षण

सड़क की हालत को सुधारने बारे विभागीय अधिकारियों को दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश राज्य सरकार के ध्यान में लाया जाएगा लंगेरा भांदल सलूनी सड़क के सुधार से संबंधित मामला : केवल सिंह पठानिया एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
पंजाब

ਅਸ਼ਟਾਮ ਫਰੋਸ਼ ਦੀ ਲਿਖਤੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 21 ਨੂੰ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 18 ਨਵੰਬਰ: ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਪਨੀਤ ਰਿਆਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਅਸ਼ਟਾਮ ਫਰੋਸ਼ ਦਾ ਲਾਈਸੈਂਸ ਲੈਣ ਲਈ ਦਰਖਾਸਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਲਿਖਤੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 21 ਨਵੰਬਰ ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਕਾਲਜ,...
article-image
पंजाब

भूरी वाले पव्लिक स्कूल के विधार्थियों ने योगा चैपियनशिप में ओवर आल ट्राफी जीतीे

गढ़शंकर। योगा एसोसिएशन पंजाब दुारा आयोजित 45 वें राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप प्रतियोगिता में भूरीवाले पब्लिक स्कूल मानसोवाल ने ओवर आल ट्राफी जीती। पंजाब राज्य स्तरीय योगा चैपियनशिप में साठ विधार्थियों ने हिस्सा लिया...
Translate »
error: Content is protected !!