पति की हत्या : शव को ड्रम में डाल सीमेंट भर दिया, ड्रिल मशीन से भी नहीं निकली

by
मेरठ :  मेरठ में कथित तौर पर एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मर्चेंट नेवी में तैनात पति की हत्या कर दी. इसके बाद शव को एक ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट का घोल भर दिया। बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने ड्रिल मशीन से ड्रम को तोड़कर शव को बाहर निकालने का प्रयास किया. जब नहीं तोड़ पाई तब ड्रम को थाने लेकर गई. पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इंडिया टुडे से जुड़े उस्मान चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना मेरठ के इंद्रानगर की है. मृतक का नाम सौरभ कुमार राजपूत है. उनकी हत्या की आरोपी पत्नी का नाम मुस्कान है. रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ कुमार की तैनाती लंदन में थी. वह 4 मार्च को पत्नी का जन्मदिन मनाने मेरठ लौटे थे. इसके बाद से वह गायब हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक मुस्कान ने मोहल्ले वालों को बताया कि वह पति के साथ हिमाचल घूमने जा रही है. तभी से उनके किराए के मकान में ताला पड़ा था।
मंगलवार, 18 मार्च को सौरभ के भाई राहुल उन्हें तलाशते हुए घर में पहुंचे. तभी सौरभ की पत्नी अनजान युवक से साथ वहां पहुंच गई. मुस्कान के साथ युवक को देखकर राहुल को शक हुआ. उसका कहना है कि पूछताछ करने पर मुस्कान संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी. इसके बाद राहुल कमरे में गया. वहां उसे तेज़ बदबू महसूस हुई. उसने शोर मचाकर मुस्कान और युवक को पकड़ लिया. आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली. इस दौरान एक बड़ा प्लास्टिक का ड्रम मिला, जो पूरी तरह सीमेंट से भरा था।
पुलिस ने ड्रिल मशीन से ड्रम को तोड़ने की कोशिश की. लेकिन लाश को निकालना संभव नहीं हो पाया. दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ड्रम को ब्रह्मपुरी थाने ले गई।
मामले को लेकर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम ब्रह्मपुरी पुलिस को इंद्रा नगर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पूछताछ में पता चला कि मृतक सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि 4 मार्च को साहिल ने मुस्कान के साथ मिलकर सौरभ की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए. उन्हें एक प्लास्टिक ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया, ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस ने ड्रम से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. मुस्कान और साहिल पुलिस की गिरफ्त में हैं. मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली रोशनी मरवाहा को किया सम्मानित : खेल के क्षेत्र में पंजाब की बेटियां कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 21 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब की बेटियां जहां शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं वहीं खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश का नाम...
article-image
पंजाब

मृतक किसान के परिवार ने ठुकराया 1 करोड़ का मुआवजा : दोषियों को सजा मिलने तक पोस्टमार्टम नहीं होगा’

चंडीगढ़ :    किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर गोली लगने से मारे गए शुभकरण सिंह के परिजनों से पंजाब सरकार की ओर से मिलने वाले एक करोड़ रुपए के मुआवजे को ठुकरा...
article-image
पंजाब

पाक समर्थित नारको-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ : हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार….सात पिस्टल, पांच किलो हेरोइन, 7.20 लाख की ड्रग मनी व नोट गिनने वाली मशीन बरामदसाजिश

तरनतारन। पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा पंजाब की अर्थ व्यवस्था व कानून व्यवस्था को खराब करने के लिए नारको व टेरर मॉड्यूल को बढ़ावा दिया जा रहा है। असलहे के साथ मादक पदार्थों...
Translate »
error: Content is protected !!