पत्नी चली गई मायके : खफा हुए पति ने उठाया खाैफनाक कदम….फंदा लगाकर दे दी जान

by

ऊना : पत्नी के मायके जाने पर खफा पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा करने से पहले उसने अपनी पत्नी को वापस घर आने के लिए फोन किया और जल्दी न लौटने पर कुछ कर लेने की धमकी दी।

उसके बाद जब पत्नी घर पहुंची तो पति को फंदे पर लटका पाया, जिसको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान सतपाल निवासी धनास, सैक्टर-14 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए मृतक की पत्नी राजवती ने कहा कि उसका पति पेशे से पेंटर था और वह स्वयं दिहाड़ी-मजदूरी करती है। दोनों शहर के चौरासी पौड़ियों पर किराए के कमरे में रहते हैं। 18 जून को उसका पति सुबह काम पर गया था व करीब 12 बजे काम से वापस घर आ गया था। वह सुबह 8 बजे काम से लालसिंगी गई थी व शाम को 6 बजे वापस आई तो इसका पति घर पर सो रहा था।

शाम को 7 बजे वह घर से बाहर गया तथा वह अपने तीनों बच्चों को लेकर अपनी मां के पास गुरुसर मोहल्ला चली गई। उसे करीब 8.30 बजे पति का फोन आया कि तू घर आ जा। उसके बाद 3-4 फोन आए और 9 बजे के करीब फोन आया कि जल्दी आ नहीं तो मैं कुछ कर लूंगा, जिस पर वह घर आ गई। घर आकर देखा ताे उसका पति कमरे में दुपट्टे के साथ फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ था।

उसने घर के बाहर आकर शोर मचाया तो एक व्यक्ति ने उसके साथ पति को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी संजीव भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है और मामले की जांच जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में पासपोर्ट कार्यालय की पुनर्स्थापना के लिए विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा में उठाई मांग

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान विधानसभा बजट सत्र में Aspirational District चम्बा के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम भावी योजनाओं पर विचार किया गया। इस कड़ी में एक कदम आगे बढा़ते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख के चरवाहे भिड़े चीनी सैनिकों से : पत्थर मारकर चीनियों को खदेड़ा , भेड़ चराने से रोका तो डटकर दिया जवाब

नई दिल्ली  :  लद्दाख में कुछ भारतीय चरवाहों ने चीन से लगी सीमा के पास चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष की स्थिति देखने को मिली है। भारतीय चरवाहे इस इलाके में भेड़ें चराने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केहर सिंह खाची ने कुमारसैन और कोटगढ़ में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

शिमला 22 जुलाई – उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के आदेशानुसार श्री केहर सिंह खाची ने लगातार भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप के माध्यम से ज़िला में बढ़ेगा मतदान प्रतिशत – DC मनमोहन शर्मा

सोलन :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) में मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाने पर बल दिया जाएगा ताकि लगभग...
Translate »
error: Content is protected !!