पदराणा गांव में धार्मिक स्थलों में बेअदबी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध किया मामला दर्ज

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर के पदराणा गांव में स्तिथ धार्मिक स्थलों पर स्थापित धार्मिक प्रतिमाओं को अज्ञात शरारती तत्वों दुआरा खंडित किया गया। जिसके चलते इलाके में माहौल तनाव पूर्ण हो गया और लोगो में रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी नरिंदर सिंह व गढ़शंकर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच गए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एकत्रित गांव वासियों,सरपंच कंचन रानी, पूर्व सरपंच घनश्याम, परम ठाकुर, परम राणा, अशनि कुमार नंबरदार, जैलदार जसकरन, राम सिंह, दीपक राणा, विशाल राणा ने बताया कि इस घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब सुबह साढ़े छह बजे मिली जब जैलदार जसकरन उर्फ बिट्टू श्मशान घाट पर बने शिव मंदिर में पूजा करने आया तो उसने देखा कि शिव भगवान की मूर्ति खंडित की हुई थी और उसने इस बात की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि कुछ दूरी पर बने जठेरो व एक अन्य धार्मिक स्थल पर भी बेअदबी की घटना सामने आई। एसएचओ गढ़शंकर राजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वही हिंदू संगठनों ने इस घटना को लेकर 17 मार्च को पदराणा गांव में मीटिंग बुलाई गई है।

फ़ोटो :
गढ़शंकर के पदराणा गांव में धार्मिक स्थल में शिव भगवान की मूर्ति खंडित कर की बेअदवी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फायरिंग के 24 घंटे बाद ही 4 लुटेरे गिरफ्तार : 2 पिस्तौल 32 बोर, 4 जिंदा रौंद, एक रिवाल्वर 32 बोर, 5 जिंदा रौंद, एक देसी कट्टा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, पल्सर बाइक के साथ-साथ छात्रों से छीना हुआ बाइक बरामद

जालंधर : पुलिस ने न्यू अमृत विहार में गोलियां चलाकर छात्रों से बाइक छीन फरार होने के मामले को 24 घंटे में सुलझाते हुए 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे 2 पिस्तौल 32 बोर,...
article-image
पंजाब

111 नशा तस्कर गिरफ्तार : 3.7 किलो हेरोइन, 253 किलो चूरा पोस्त बरामद- 40 दिनों में 5535 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य से नशों के पूरी तरह से खात्मे के लिए शुरू किए गए युद्ध नशों विरुद्ध को 40वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने...
article-image
पंजाब

प्रदेश में विकास ठप, जनता से किए वादे भूली कांग्रेस सरकार : राजीव बिंदल

शिमला, 19 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश को आर्थिक संकट में डालने और जनता से...
article-image
पंजाब

मनरेगा का नाम बदल उसे धर्म से जोड़ना उचित नहीं : केंद्र सहित पंजाब सरकार को मनरेगा मामले में राजा वड़िंग ने घेरा

लुधियाना। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मनरेगा का नाम बदलने और योजना में फेरबदल करने के मामले में केंद्र सरकार के साथ पंजाब सरकार को भी...
Translate »
error: Content is protected !!