पपीते की चाय का सेवन यूरिक एसिड की समस्या से अब दिलाएगा निजात

by

चंडीगढ़ : रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से पैर की उंगलियों, घुटनों और एड़ी में तेज दर्द रहने की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड हमारे हाथों और पैरों के जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा जाए तो इसे गठिया रोग कहा जाता है।
बढ़ा हुआ यूरिक एसिड आपके जीवन को करीब 11 साल तक कम कर देता है और किडनी के साथ-साथ हृदय, मधुमेह, स्ट्रोक का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि इसे समय रहते नियंत्रित कर लिया जाए। जानिए कैसे आप कच्चे पपीते के सेवन से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं।
पपीता यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है। क्योंकि इसमें ‘पपैन’ नामक प्रोटियोलिटिक एंजाइम होता है जो एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है। यह शरीर को एक क्षारीय अवस्था में रखने में मदद करता है और रक्त में यूरिक एसिड के निर्माण को रोकने में मदद कर सकता है। साथ ही यह प्रोटीन को पचाने में मदद करता है।

*पपीते की चाय दिलाएगी इस रोग से निजात*
2 लीटर साफ पानी लें और इसे उबाल लें। उसके बाद एक मध्यम आकार का कच्चा पपीता लें और उसे अच्छी तरह धो लें। फिर पपीते के बीज निकाल कर छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये। पपीते के इन टुकड़ों को उबलते पानी में डालकर 5 मिनट तक उबालें। फिर इसमें 2 चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां डालकर कुछ देर और उबालें। अब पानी को छानकर ठंडा कर लें और दिन भर इसे पीते रहें। आपको अवश्य लाभ होगा।
कम मात्रा में सेवन करने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी डाल दें। अब लगभग 100 ग्राम कच्चे पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में मिला लें। अब इसे गर्म होने दें। जब यह पानी उबलने लगे तो गैस बंद कर दें और पानी को छान लें और इसमें ग्रीन टी बैग डालकर चाय की तरह धीरे-धीरे पिएं।
बता दें कि जब आप कुछ खाते हैं तो यूरिक एसिड बनता है। किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर नहीं कर पाती है तो टखनों में तेज दर्द होने लगता है। पैरों में सूजन आ जाती है, शुगर ज्यादा हो जाती है, किडनी स्टोन के साथ किडनी फेल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के भरें जाएंगे 18 पद

ऊना: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के 18 पद बैच बाईस भरे जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट पदों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक सुरेश कुमार ने किया अवाह देवी-चंडीगढ़ बस सेवा का शुभारंभ : अवाह देवी के सौंदर्यीकरण कार्य एवं सर्कुलर रोड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया

2.40 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा सौंदर्यीकरण और सर्कुलर रोड का उन्नयन एएम नाथ। भोरंज 06 जनवरी। विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को अवाह देवी में अवाह देवी से चंडीगढ़ के लिए...
article-image
पंजाब

मां रो रही … 5वें बेटे को खो दिया : पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… कहा- पुलिस को संवेदनशील बनाने की जरूरत

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर बड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि देखिए, हमें क्या पढ़ने को मिल रहा है, एक मां रो रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश से प्रभावित हुए घरों की सुरक्षा दीवारों हेतू 3,940 कार्यों के लिए 36.13 करोड़ रूपये स्वीकृत – उपायुक्त

ऊना, 27 जुलाई – गत दिनों जिला में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के गांवों के प्रभावित लोगों के पास पहुंचकर प्रशासन लगातार सहायता कर रहा है। इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!