*परम पूज्य श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज ब्रह्मलीन, संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर*

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च: उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद, नारी, ऊना के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 वेदान्ताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से संपूर्ण ऊना जिला समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। वे 98 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को पीजीआई में उनका देहावसान हो गया।
दोपहर बाद उनकी पार्थिव देह डेरे में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखी गई, जहां विधायक सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, राकेश कलिया, एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
*मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक*
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने शोक संदेश में लिखा, “ऊना जिले के डेरा बाबा रुद्रानंद जी के प्रमुख गुरु, श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने का समाचार अत्यंत दु:खद है। महाराज जी ने जीवनपर्यंत धर्म, सेवा और सद्भाव के प्रकाश को फैलाने का कार्य किया। उन्होंने समाज को आपसी भाईचारे और सौहार्द की मजबूत डोर में बांधने का संदेश दिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य गुरुजी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके अनुयायियों को इस कठिन समय में संबल एवं धैर्य प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त अनुयायियों के साथ हैं।”
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा,”उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता, चारों वेदों के ज्ञाता परम पूज्य श्री श्री 1008 वेदान्ताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज का देहावासन अध्यात्मिक जगत के साथ सम्पूर्ण विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है।
महाराज जी ने जीवन भर सनातन धर्म, वेदांत और मानव सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनका आशीर्वाद और शिक्षाएं लाखों श्रद्धालुओं के जीवन का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
ईश्वर महान पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें व सभी भक्तों और अनुयायियों को महाराज जी का वियोग सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !”
*कल दर्शनों के उपरांत अंतिम संस्कार*
डेरे के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि परम पूज्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए सोमवार, सुबह 11 बजे तक आश्रम में लक्ष्मी नारायण सभागार में रखी जाएगी, जहां सभी श्रद्धालु उनके पावन दर्शन कर सकते हैं। इसके पश्चात महाराज जी के प्रधान शिष्य एवं उत्तराधिकारी आचार्य हेमानंद जी द्वारा दोपहर 12 बजे महाराज जी की पार्थिव देह को पंचतत्व में विलीन करने की विधियां प्रारंभ की जाएंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार सप्लाई करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

मोहाली : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार व लॉजिस्टिक उपलब्ध करवाने वाले गैंगस्टर को डेरा बस्सी से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान महफूज उर्फ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी जी के नौ संकल्प बदलेंगे हमारा व्यक्तिव व देश का भविष्य : जयराम ठाकुर

नितिन गडकरी से मिले नेता प्रतिपक्ष : जंजैहली-चैल चौक, नगवान समेत प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24938 युवा प्राप्त कर चुके है कौशल विकास भत्ता : कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी संस्थानों का नियमित करें निरीक्षण- अपूर्व देवगन

चंबा, 2 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि रोजगार विभाग के अधिकारी कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए निजी संस्थानों का नियमित रूप से निरीक्षण करें । यह निर्देश आज...
article-image
पंजाब

सतनौर में 15 स्कूलों की एस.एम.सी. कमेटियों की ट्रेनिंग आयोजित 

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: कलस्टर सतनौर के 15 स्कूलों की एस.एम.सी. ट्रेनिंग सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सतनौर में ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर 1 स. गुरदेव सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में हुई। इस ट्रेनिंग में 228 एस.एम.सी....
Translate »
error: Content is protected !!