पराली का खेतों में ही मशनरी के माध्यम से सही प्रबंधन करें किसान : धान की पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए प्रशासन वचनबद्ध— एसडीएम बैंस

by

एस.डी.एम ने होशियारपुर व गढ़शंकर के कृषि अधिकारियों के साथ की बैठक
होशियारपुर, 23 सितंबर:
एस.डी.एम होशियारपुर व गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह बैंस ने कहा कि होशियारपुर व गढ़शंकर उपमंडल में धान की पराली जलाने के रुझान को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह वचनबद्ध है और इस लिए जहां किसानों को पराली के सही प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीने मुहैया करवाई जा रही है वहीं जागरुकता अभियान भी लगातार जारी है। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने के स्थान पर उसका मशीनरी के साथ खेतों में ही सही प्रबंध करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खेत में पड़ी धान की पराली को किसानों की ओर से आम तौर पर आग लगा दी जाती है, जिससे धरती की उपजाऊ शक्ति, मानवीय स्वास्थ्य व अन्य जीव जंतुओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है व वातावरण भी प्रदूषित होता है।
एस.डी.एम ने कृषि विभाग की ओर से पिछले वर्षों के दौरान अलग-अलग किसानों व किसान समूहों को सब्सिडी पर पराली प्रबंधन से संबंधित जो भी मशीने उपलब्ध करवाई गई हैं, उनका पूर्ण उपयोग करवाना यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने होशियारपुर व गढ़शंकर उप मंडल में चल रहे बेलर मशीनों का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए कहा और किसानों को अपने खेतों में पराली की गांठें बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
एस.डी.एम ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से पराली प्रबंधन के संबंध में लगाए जा रहे कैंपों में किसानों को शपथ दिलाई जाए कि वे अपने खेतों में पराली को आग न लगाएं। बैठक में ब्लाक कृषि अधिकारी दीपक पुरी ने बताया कि विभाग की ओर से ब्लाक स्तर पर कस्टम हायरिंग सैंटर स्थापित किए गए हैं, जिसमें कटर, उलटावा हल व सुपरसीडर आदि मशीनें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जरुरत के अनुसार यह मशीने किराए पर ले सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करियाने की दुकानों पर भी मिलेगी सर्दी, खांसी, बुखार और एटांसिड जैसी आम दवाएं !

नई दिल्ली : भारत में अब सर्दी, खांसी, बुखार और एटांसिड जैसी आम दवाओं को जनरल स्टोर्स पर बेच जाने की अनुमति दी जा सकती है। केंद्र सरकार की ओर से एक समिति बनाई...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस का बड़ा एक्शन – 506 ग्राम हेरोइन, साढ़े पांच हजार रुपये ड्रग मनी बरामद : कार सवार दोनों युवक गिरफ्तार, एक के खिलाफ 9 दूसरे के खिलाफ 4 मामले एनडीपीएस के पहले भी हे दर्ज

गढ़शंकर, 21 जुलाई।  थाना गढ़शंकर पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 506 ग्राम हेरोइन, साढ़े पांच हजार रुपये की ड्रग मनी, डिजिटल कांटा बरामद कर मामला दर्ज किया...
article-image
पंजाब

वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव रौड़ी के विकास हेतु 10 लाख रुपये की ग्रांट का किया ऐलान

गढ़शंकर, 14 जून: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अपने पैतृक गांव रौड़ी में आयोजित भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब और हरियाणा के विदेशों में लापता होने वाले युवकों की जांच करेगी सीबीआई: चार अलग-अलग मामले में भी किए दर्ज

चंडीगढ़ : विदेश में लापता होने वाले पंजाब और हरियाणा के युवाओं के मामलों की जांच अब सीबीआई करेगी। सीबीआई ने चार अलग-अलग मामले में भी दर्ज किए हैं। दरअसल, पंजाब और हरियाणा के...
Translate »
error: Content is protected !!