पराली जलाने में पंजाब पहले नंबर पर : 3 दिनों में 136 मामले सामने आए

by

चंड़ीगढ़ : मानसून का सीजन खत्म होने के साथ ही पंजाब के किसानों ने धान की फसल को उठाने के बाद पराली को आग लगाना शुरु कर दिया है। यही कारण है कि पराली जलाने के मामले में पंजाब पहले नंबर पर आया है, जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे तथा हरियाणा तीसरे स्थान पर है। रविवार तक तीन दिनों में पंजाब, हरियामा तथा उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के 193 मामले सामने आए हैं। इनमें पंजाब पहले नंबर है।
भारतीय कृषि खोज संस्थान आईएआरआई) की असल समय की निगरानी के अनुसार पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के खेतों में 23 से 29 सितम्बर तक पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई, पर सबसे अधिक 136 मामले सामने आए हैं। पंजाब में जब खेत सूखे हुए थे। उत्तर प्रदेश में 49 तथा हरियाणा में 8 मामले सामने आए हैं।
तीन दिनों में पराली जलाए जाने का डाटा : 30 सितम्बर पंजाब – 8,उत्तर प्रदेश – 10, हरियाणा – कोई नहीं
1 अक्तूबर : पंजाब – 45, उत्तर प्रदेश – 3, हरियाणा – 1
2 अक्तूबर : पंजाब – 83, उत्तर प्रदेश – 36 , हरियाणा – 7
कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पराली जलाने को रोकने के लिए हैपी सीडर मशीनों पर सबसिडी के लिए अर्जियों की समय-सीमा बढ़ा दी है। उन्होंने पराली को मिट्टी में समाहित करने के लिए कृषि विभाग के पायलट प्रोजैक्ट के तहत 5000 एकड़ में डी-कंपोजर घोल का छिडक़ाव करने के बारे में बताया। कृषि विभाग ने मुलाजिमों की छुट्टियां तो रद्द कर दी पर सूबा सरकार की सभी तैयारियां नाकाफी साबित हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने विभिन्न स्कूलों में काला दिवस मनाया

गढ़शंकर :    शंभू बॉर्डर पर हुए अत्याचार और खनौरी बॉर्डर पर शहीद हुए युवा किसान की शहादत और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 23 फरवरी को काला दिवस मनाने के आह्वान के तहत डेमोक्रेटिक...
article-image
पंजाब

पीयू चंडीगढ़ के ढांचे को बदलने की साजिश कर पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेने की केंद्र सरकार की कर रही तैयारी : पससफ

गढ़शंकर, 7 नवंबर: पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फैडरेशन इकाई गढ़शंकर ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के ढांचे को बदलने की साजिश रचकर इसे पूरी तरह से अपने नियंत्रण में लेने की केंद्र सरकार की पंजाब विरोधी...
article-image
पंजाब

अकाल तख्त साहिब से शहीद गंज साहिब तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव की धूम

अमृतसर। शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज धार्मिक सभाओं, संस्थाओं और संगतों के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुद्वारा शहीद...
article-image
पंजाब

स्पीकर राणा केपी सिंह और सांसद मनीष तिवारी ने बीबीएमबी वर्कशॉप का दौरा करके ऑक्सीजन प्लांट का लिया जायजा

रूपनगर जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: स्पीकर राणा केपी सिंह बीबीएमबी वर्कशॉप के ऑक्सीजन प्लांट को कार्यशील करने हेतु तकनीकी माहिरो द्वारा लगातार यतन जारी: सांसद मनीष तिवारी तकनीकी...
Translate »
error: Content is protected !!